जब कहानी ही बनना है इक दिन

आख़िर हम सब हैं महज़ कहानियाँ
फ़ख़्त वक़्त की रगों की रवानियाँ
जब कहानी ही बनना है इक दिन
और कोई चारा ही नहीं उस बिन
तो कहानी फिर होनी चाहिए ऐसी खूबसूरत
जैसे संग-ए-मरमर की दिलकश कोई मूरत
कोई सुनाए तो खूबसूरत हो अफ़साना
बरसों तक जिसे याद रखे ये ज़माना
ऐसी कहानी बनने को लगानी होगी जान
बनना होगा इंसानियत की आन-बान और शान
खड़ी करनी होगी सच की इक बुलंद मीनार
गिरा देनी होगी नफ़रत की हर दर-ओ-दीवार
फ़तह हासिल करनी होगी हर ऐब पर
बेमिसाल सा अफ़साना बनना चाहो ग़र
कहानी ऐसी बनो जिसे याद करें नसलें
जिस के रहते लहरा उठें अमन-ओ-चैन की फसलें

अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

सकूँ का कोई रस्ता ज़रूर निकलेगा

मिरे जुनूँ का नतीजा ज़रूर निकलेगा

इसी स्याह समुंदर से नूर निकलेगा

-अमीर कज़लबाश

अमीर कज़लबाश के इस उमदा कलाम से उपजी मेरी रचना

काले मायूस बादल का चीर सीना

मेरे हौंसलों का सूरज ज़रूर निकलेगा

चाहे लाख कोशिश कर ले ज़हालत

ज़ेहानत का कोई रस्ता ज़रूर निकलेगा

बीच बैचेन रूहों की इस कश्मकश के

सकूँ का कोई रस्ता ज़रूर निकलेगा

लाख मौत के मुँह में धकेले बदहाली

जीने का कोई रस्ता ज़रूर निकलेगा

ग़ुरबत के मारे इस अवाम के सदके

खुशहाली का रस्ता ज़रूर निकलेगा

मज़लूमों की जानिब ग़र बढ़ाओगे हाथ

दुआओं का दरिया ज़रूर निकलेगा

देखेंगे ग़र इंसाफ़ अमन-ओ-चैन का ख़्वाब

उसकी ताबीर का कोई रस्ता ज़रूर निकलेगा

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

चलो बनाएँ इक नई दुनिया

चलो बनाएँ इक नई दुनिया

जिसमें गाती हो इक मुनिया,

मोहब्बतों के बजते हों ढोल-मंजीरे,

टूट चुकी हों सब ज़ंजीरें,

नफ़रतों के न बाज़ार गरम हों,

दिलों के अंदर एहसास नरम हों,

बजती हो बंसी अमन-चैन की,

रौशन सहर हर स्याह रैन की,

किरदार उमदा हो , इरादे नेक,

रश्क कर उठे ये मुआशरा देख,

जात-पात का न कोई फ़रक हो,

हवस के चलते न कोई गरक हो,

बेवजह खून न बहता हो जंगों में,

इज़ाफ़ा हो दिलख़ुश रंगों में,

बढ़ जाएँ आगे ले हाथों में हाथ!

तबदील होगा हक़ीक़त में ये ख़्वाब

जब कदम मिला सब चलेंगे साथ,

बन जाएगी इक नई दुनिया,

जिसमें गाएगी इक मुनिया,

मोहब्बतों के बजेंगे ढोल-मंजीरे,

टूट जाएँगी सब ज़ंजीरें!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

As Life Slips Through Our Fingers

As life slips through our fingers

And puts us through its various wringers,

We wonder which way will it wend

And where, Oh where!, will it all end.

But then the end is not ours for the asking,

The secret lies curled up with the gods in heaven basking,

It hangs tantalisingly somewhere up in the air,

It just won’t before us itself bare.

So from day to day with us the enigma walks,

In undecipherable language to us it talks

Till one day into our end do we unwittingly barge

As it stands before us looming large.

While with screaming protest our mind swarms,

It carries our unwilling souls into its arms

To a mysterious land where all is milk and honey,

I wonder why to me it sounds so delusional and so very funny!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

उस पुण्य धरा को करें नमन

शूल जहां चुभता नहीं

दीपक जहां बुझता नहीं

इरादे अटल पर्वत समान

गतिशीलता को नहीं विराम

गंगा का जहां सतत् प्रवाह

चैतन्य का है व्योम गवाह

हिमालय जहां गगन को चूमे

राम नाम पर जन-जन झूमे

जप- तप संयम जहां की रीत

घृणा-द्वेष पर भारी प्रीत

समस्त विश्व को कुटुंब जो माने

पवित्र-पावन कण-कण को जाने

जिसके आभूषण पुराण और वेद

जो नहीं करते किन्हीं दो में भेद

ह्रदय-वीणा की जहां धुन है सरल

कहाँ टिक पाए कोई गरल

प्रभु नाम की जहां चहूँ ओर लगन

उस पुण्य धरा को करें नमन!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

What Will Be, Will Be

Stray thoughts on the end of India’s dream run in the ODI World Cup Campaign, 2023

You win some, you lose some,

Don’t be a bad loser and a bum,

Life is an interplay of shadow and light,

Let us get this simple straight fact right,

Every dream run has eventually to end,

To this truth the weight of your understanding lend,

Can’t we see that what will be, will be,

So why on succeeding give way to unbridled glee,

And why on losing sink into untamed despair

When every broken thing is open to rejuvenation and repair?

Life calls upon us to take highs and lows in our stride,

They are our constant companions in this world big and wide,

When you are down, chin up and smile,

Defeat will transform into victory in a short while,

Be a stoic witness to the cosmic play of sun and cloud,

Be even of temper and of this evenness be proud!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कैसे होते हैं अच्छे मित्र?

कैसे होते हैं अच्छे मित्र?

जैसे कोई नायाब इन्र

जिसकी ख़ुशबू से फ़िज़ा महके,

अंतर्मन हो गदगद रह रहके,

वे करते जीवन को रौशन,

अंतरात्मा का करते पोषण,

ह्रदय तारों को झंकृत करते,

ख़ाली झोली को वे भरते,

तपती रेत पर बादल की छाया,

हमारे हमजोली और हमसाया,

उन्हें मानिए प्रकृति का वरदान,

मिलें जो करिए मोती दान,

झंझावात में वे थामें हाथ,

क्यों डरिये जब वे हों साथ?

निर्मम जगत में हमरा मर्म वे जानें,

क्यों न उन्हें एक अमूल्य निधि मानें?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

प्रेम पथ विस्तार किया नहीं

बुन लिए नफ़रतों के जटिल जाल,

क्या कर लिया हमने अपना हाल,

भगवान को बाँट लिया कई हिस्सों में,

क़ैद कर लिया उसे अपने-अपने क़िस्सों में,

घृणा-द्वेष और वैमनस्य का किया ऐसा तांडव,

त्रस्त हुए जिससे न जाने कितने पांडव,

झुकने को मान लिया सबने बहुत सस्ता,

चुन लिया लोभ, मोह, अहंकार का रस्ता,

हमने प्रेम पथ विस्तार किया नहीं,

प्रभु के प्रति प्रगट आभार किया नहीं,

सुंदर मानवीय संभावनाओं को जिया नहीं,

विष का प्याला चुन लिया, आनंद सोम पिया नहीं,

युद्ध का बिगुल बजा, मानवता कह उठी, ” त्राहिमाम”,

कण-कण में बसे ईश्वर तत्व का भी नहीं किया सम्मान,

विषमताओं के इस गरल को नियति अपनी बना लिया,

क्या बन सकते थे हम, ख़ुद को क्या बना लिया?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Pollution Rocks

Pollution is rocking,

We are all choking,

We inhale this poisonous air,

Where do we go from here?

We have created this monster,

Of our collective sins it is a roster,

While we cough, wheeze and choke,

Nature does us disinterestedly mock,

While we cower, gasp and whine,

Upon us descends the punishment divine,

As we have decimated nature like perverts,

We are now getting our just deserts,

As our lungs barely hold out against this toxic air,

Where do we go from here?

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ए ख़ुदा, रहम कर

ग़ुरूर के चलते सजदे में सर झुकाना भूल जाता हूँ

ख़ुद को तेरी पाक मोहब्बत के काबिल बनाना भूल जाता हूँ

भूल जाता हूँ तेरी रहमतों का शुकर करना

भूल जाता हूँ नहीं चाहिए मुझे अपनी सलाहियतों का दम भरना

भूल जाता हूँ कि मैं तो तेरे कदमों की ख़ाक हूँ

वक़्त के कदमों में यूँही बिछी राख हूँ

भूल जाता हूँ कि तू मेरा परवरदिगार है

कि मेरा रेशा-रेशा तेरा क़र्ज़दार है

शिकायत करता हूँ कि तू मुझे दिखता नहीं

मेरा इक शानदार मुस्तक़बिल लिखता नहीं

जानता हूँ कि नापाक मेरा दिल और झूठी मेरी शिकायत

मैंने भी कहाँ निभायी है खुदाई की रिवायत

ए ख़ुदा, मेरी बेशुमार ख़ताओं पे न ग़ौर कर

पाकीज़गी दे कि तेरा हाथ थाम सकूँ दौड़ कर

रहम कर और मुझे अपनी रहमतों से नवाज़

ताकि मेरी ज़िंदगी में भी हो इक इलाही सहर का आग़ाज़

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started