मौन की है अपनी महिमा

 

शब्द जाल से बाहर निकल 

मौन का तू महत्व समझ,

शब्द हमें हैं उलझाते 

शब्द हमें हैं भरमाते,

शब्द कोलाहल बढ़ाते 

शब्द बाण हमें सताते,

मौन की है अपनी महिमा 

कर संचित उसकी गरिमा, 

मौन में है परम शांति 

अद्भुत है मौन की कांति,

मौन की महिमा अपरंपार 

मौन में समाहित पूर्ण विस्तार, 

शब्द जहाँ हैं दीन-हीन

परम तत्व है मौन में लीन, 

शब्द जाल से बाहर निकल 

मौन का तू महत्व समझ ! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Keep Climbing Your Mountain

Keep climbing your mountain,

There is no gain without pain.

Move upwards, do not stay,

Let not your resolution fray.

Reach out to the shining stars,

It is despair that your potential mars.

One step up, focus on the next,

Don’t  sit on your laurels, don’t rest. 

As life hurls challenges and you bashes,

Like the Phoenix, rise from your ashes. 

Keep at it like the proverbial ant,

Tap your courage, do not rant. 

Hug life as there is no other,

Don’t we  live only once, brother? 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

* ‘Brother’  has been used only for the purpose of rhyming. This poem addresses all of us, the whole humanity.  

नए क्षितिज की ओर बढ़ो

जीवन है नित नया 

जो गया सो गया ! 

बीती बात बिसारिये 

अपना आज संवारिये 

बीता हाथ न आयेगा 

मन का चैन ले जाएगा 

जो समय की गर्त में गया समा 

कह दो ना उसे अब अलविदा 

यूँ ही व्यर्थ न हाथ मलो 

नए क्षितिज की ओर बढ़ो 

नए अम्बर और नित नई भोर 

बढ़ो नूतन संभावनाओं की ओर 

नए अनुभव, नया ज्ञान 

उनका  लीजिये संज्ञान 

जीवन है नित नया 

जो गया सो गया! 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Go By the Rhythm of Life

Go as the day goes,

Flow as the river flows,

Shine as the stars shine

And gems of being mine.

Go by the rhythm of life,

Surrender to this game of dice,

Fly and glide like the  birds do

As the celestial dome they woo.

Dive like fish into the mighty ocean,

Keep up with their cosmic dance and motion,

As any seer can fathom and see,

That is the wise way to live and be! 

Arun Bhagat

All rights reserved 

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

चाय दिवस पर चाय को समर्पित एक कविता

 

चाय की भी क्या ग़ज़ब कहानी है 

चाय से ही तो रगों में रवानी है ! 

चाय की है दीवानी सारी दुनिया 

बच्चू चाचा हों या फिर हो मुनिया !

चाय है तो हमारी शामें रंगीन हैं 

चाय न कोई पूछे तो तौहीन है ! 

चाय से है यारों की महफ़िल सजती 

ख़ुशबू चाय की मानो शहनाई हो बजती! 

चाय ने कितने रिश्तों को बाँध के है रखा 

बहुत खोया जिसने इसका स्वाद है न चखा! 

चीन हो या जापान या हो भारत महान 

लेकर चाय की चुस्की वृद्ध बन जाते जवान ! 

न होती चाय की खेती, न इसकी तिजारत 

तो कितनों के पेट से होती रोटी  नदारद !

चाय न होती तो सफ़र कैसे बनते  यादगार 

 कैसे होते मधुर स्मृतिओं के घोड़े पर सवार ! 

चाय दिवस पर जो करे इसकी महिमा का बखान 

पुण्य का भागी बने, सदैव हो उसका कल्याण ! 😊

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

V#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

वही कहलाता जीवन योद्धा

मन विकल हो तो उसे ढाँढस बँधाइए 

गर्त में निराशा की कभी न जाइए! 

पग-पग मुश्किलें रोकेंगी रास्ता 

विकराल बाधाओं से पड़ेगा वास्ता, 

फ़न फैलाए मिलेंगे विषधारी नाग 

चहूँओर होगी झुलसा देने वाली आग, 

साहसी  वही धैर्य का जिसके बाँध न टूटे 

विषाद-संताप का उसके ज्वालामुखी न फूटे,  

उफनती लहरों के बीच जो रहे अडिग अभय  

भय के रहते न करे अपनी ऊर्जा का अपव्यय,  

जीवन को बहुमूल्य जान जो जीता उसे भरपूर 

विषय-विकारों से रखता अपनी  नैया को दूर 

वही कहलाता जीवन योद्धा, वही कहावे शूर! 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

हम गुज़र जाते हैं

वक्त गुज़र जाता है , इंसान गुज़र जाते हैं 

बस हम यूँ ही ठगे-ठगे खड़े रह जाते हैं! 

गुज़र जाते हैं दिन, गुज़र जाती हैं रातें 

गुज़र जाते हैं वाक़यात, रह जाती हैं बातें ! 

गुज़र गए पोरस, गुज़र गए सिकंदर 

मिट गए जहां से जिन्हें कहते थे धुरंधर ! 

गुज़र जाती हैं आँधियाँ, गुज़र जाते हैं वलवले 

यूँ ही चलते रहते हैं ये ज़िंदगी के सिलसिले ! 

गुज़र जाते हैं मरहले, गुज़र जाते हैं सफ़र 

यूँ ही देखने को मिलता है वक्त का असर!

सोचें तो वक्त नहीं गुज़रता, हम गुज़र जाते हैं 

वक्त के खेल की गहराई कहाँ जान पाते हैं ? 

1. वलवले= जोश, उत्तेजना 

2. ⁠मरहले= पड़ाव 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

हमें यह रहस्य कौन समझाये?

ज़िंदगी चला-चली का मेला 

देखो आने-जाने वालों का रेला ! 

जो है दिखता सब क्षण भंगुर 

यूँ बादल की तरह उड़ जाये ! 

जो पेड़ बना , था कभी वह अंकुर 

जीवन की थाह कोई नाप न पाये ! 

पेड़ जो मरा तो रह जाएगा  अंकुर 

फिर बन जाएगा वृक्ष विशालकाय !

पर्दे पर नाचते हम सब चित्र 

कल परसों हो जायेंगे लुप्त 

फिर आयेगा नाचने कोई और 

इस बात पर ज़रा करिए गौर!

कौन है जो हम सब को नचाये 

इस मर्म को कौन जान पाये 

हमें यह रहस्य कौन समझाये?

कहाँ से आते,कहाँ चले जाते 

दिन छिपता , आ जातीं रातें 

आज जो रिश्ते, कल मिट जाएँ 

 काल क्यों खड़ा रहता मुँह बायें! 

इस मर्म को कौन जान पाये 

इस गुत्थी को कौन सुलझाये ? 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

आज को संवारिये

जीवन नित नया,

जो बीत गया 

सो बीत गया!

बीती बात बिसारिये 

आज को  संवारिये, 

अतीत की गठरी उतारिये 

स्वयं को यूँ  ही न मारिये,

आज को जियो होकर मुक्त 

यूँ ही न हो जाये वह लुप्त, 

आज की संभावनाएं असीमित 

न कर ख़ुद को तूँ सीमित,

स्वच्छंद भाव से जी हर पल 

तभी सुनहरा होगा कल ,

देखो बुलाती नई आशाएँ 

नई हवाएँ, नई दिशाएँ ,

नया है सूरज, नई है धरा 

 इस सच को ले समझ ज़रा,

नई बेला में हो जा नया 

जाने दे जो कुछ भी गया, 

जीवन नित नया, 

जो बीत गया 

सो बीत गया ! 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Why?

Why is it that

In today’s world love goes a begging 

While hate fumes and thrives? 

Why is it that 

Politeness is construed as a weakness 

While insolence rules the roost? 

Why is it that

Honesty is shown the door

While dishonesty base passions drives? 

Why is it that

Humility is considered passe 

While everyone’s ego needs a boost? 

Why is it that 

Grossness calls the shots

While refinement is booted out?

Why is it that

Chaotic noise holds sway

While to be heard you have to shout out? 

When will we 

This  perverse order invert 

That our civilised life 

Is about to subvert? 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoulh

Design a site like this with WordPress.com
Get started