Let us kindly move beyond  the outer rituals associated with Christmas and imbibe its true spirit to lend more meaning to our celebrations and to our lives. 

Christmas can be merry

Only when all are well fed 

And have a warm cosy bed, 

When hunger no longer our land stalks

And  everyone with dignity walks,

When wars no more our lives ravage

And  people are no longer vicious and savage,

When in the world compassion reigns

And  we don’t fritter away our civilisational gains,

When the hearts with love are aglow

And  the milk of human kindness does flow,

When we eschew every petty row

And reverentially before nature bow.

Only when  peace and harmony hold sway

And we earnestly  follow God’s way, 

Can we be truly merry and gay.

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

My Take on Kindred Souls

Kindred souls make each other whole,

This wholeness being a vital goal.

God on purpose sends them our  way

So that our  souls can dance and  be gay.

I think you will me whole-heartedly endorse 

When I call them the blessed carriers of life force. 

They nourish and nurture our being,

They bring to us a new way of seeing. 

Among the priceless bounties of life can we them place,

They bring to us such light and grace. 

Richer beyond words they us make, 

This on kindred souls is my take! 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

दे जीवन को एक नवीन गति

जीवन पथ पर बढ़ता जा 

गीत सुख समृद्धि के गा 

जीवन एक अनमोल निधि 

अगर तूँ जाने जीने की विधि 

इसे कदापि न व्यर्थ गवाँ 

जाने कब यह हो जाये हवा 

यह पल ही है तेरा अपना 

बाक़ी सब तो है एक सपना 

जागृत हो इस क्षण के प्रति 

दे जीवन को एक नवीन गति 

अतीत का बोझा न उठा व्यर्थ 

आज को संवारने में बन समर्थ 

भूत भविष्य का चक्कर छोड़ 

निज जीवन को दे सार्थक मोड़ 

स्मरण रहे जीवन है  नित नया 

कभी भी न लौटे जो बीत गया 

भविष्य के गर्भ में क्या जाने कौन 

इस पल के समक्ष सब कुछ गौण 

अविस्मरणीय हो कुछ ऐसा कर 

पदचिह्न तेरे बनें  अमिट अजर 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कल ही तो आया था

कल आया था और आज ही गया 

बे-वफ़ा कहीं का ये साल भी गया 

यूँ ही बीत जाती ज़िंदगी ख़्वाब जैसी 

ढहे जाते रेत के इक नाज़ुक घर जैसी 

यूँ ही तो गुज़र जाता है ये सफ़र  तमाम 

पलक झपकते आ जाता आखरी मुक़ाम 

सामने इक समंदर, कहाँ इसका किनारा 

ख़ुद इसमें उतरना, कोई न मिलेगा सहारा 

अकेले ही आए थे और अकेले ही जायेंगे 

कहाँ इस राज़ की कोई सिरा हम पायेंगे 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ज़िंदगी

ज़िंदगी जीना आसान थोड़ी है 

कितने सवाल खड़े रहते हैं मुँह बाये

गहराते रहते है हैं कितने स्याह साये 

कितनी मंज़िलें देती रहती हैं सदायें 

कितनी चाहतें लेती रहती हैं बलायें 

वक्त थोड़ा, उम्मीदों की फ़ेहरिस्त लंबी

कहाँ मिले है कोई हमख्याल साथी संगी 

यूं ही भाग-दौड़ में ज़िन्दगी गुज़र जाती है 

रेत की मानिंद उँगलियों से फिसल जाती है 

यूं ही बिखरता जाता है बशर रेशा रेशा 

सपनों की डोर हाथ से निकल जाती है 

मंज़िलें कहीं दूर खड़ी मुस्कुराती रहती हैं 

इंसान की आँखें बस ठगी सी रह जाती हैं 

इक ख़लिश कर देती है दिल को तार-तार 

जब सहने पड़ते हैं दुश्वारियों के बे-रहम वार 

मगर फिर भी, यारो, ज़िंदगी है तोहफ़ा नायाब 

इसे नेकी और शिद्दत से जीना ख़ुद में है सबाब  

१. बशर= इंसान 

२. ⁠ख़लिश = चुभन 

३. ⁠दुश्वारियां= मुश्किलें 

४. ⁠नायाब = अनमोल 

५. ⁠शिद्दत से = पूरे दिल से 

६. ⁠सबाब = पुण्य 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

The Elixir of Love

What is life without love?

A fraught desert by Jove! 

Love is what nourishes the soul,

Makes our truncated selves whole! 

Love is nectar for parched souls,

It makes worthwhile all our goals!

When love through our hearts does flow,

It makes us inside outside glow!

When love courses through our veins,

Indescribably rich are our gains!

It is the pole star to our life’s barge,

It makes our hearts delightfully large!

When love accompanies us on our way,

It keeps all barrenness of life at bay! 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

सुनो—

सुनो, क्या बोलते हैं चाँद तारे ,

कुदरत के अद्भुत नज़ारे,

कुछ कह रही है हर शाख,

चिता की सुलगती राख ,

कुछ बोलता है बहता पानी

जिसका नहीं कोई सानी ,

कुछ कह रहा है सघन वन,

बोल रहा तुम्हारा अंतर्मन ,

बोल रही है हर दिशा ,

कुछ बाँच रही गहरी निशा,

धिक्कार रही है आत्मा 

कब होगा मैं  का खात्मा, 

अहंकार सदा है बोलता,

न ज्ञान पट वह खोलता,

अपनी हांकते, न सुनते हम ,

यही जीवन की त्रासदी,

यही तो है इसका ग़म,

बोलना जहाँ है तुच्छ,

श्रवण है ज्ञान उच्च ,

यही कर लें हम आत्मसात, 

बिगड़ी बन जाये हर बात, 

सहज मिलेगा जीवन ज्ञान

निष्प्राण ज्यों पा जाए प्राण! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कहाँ है अमरत्व ?

समय बीतता है 

और समय के साथ

हम भी बीतते रहते हैं 

फिर एक दिन 

बिल्कुल ही बीत जाते हैं 

फिर रह जाती हैं समृतियां

खट्टी-मीठी, खोटी-खरी ,

जैसे-जैसे और समय बीतता है 

समृतियां भी धुंधलाने लगती हैं 

और फिर एक दिन 

बिल्कुल ही बिसर जाती हैं 

ग़ायब हो जाती हैं मानस-पटल से 

मानो कभी कोई था ही नहीं,

खेल ख़त्म, पैसा हज़म! 

फिर कहाँ है वह अमरत्व 

जिसे हम सदियों से खोज रहे हैं?

संसार में आने से पहले 

हम कुछ न थे 

जाने के बाद भी कुछ न होंगे 

पर यह सत्य हमें भाता नहीं 

 अहंकार इसे स्वीकारता नहीं 

इसलिए हम आजीवन पीछा करते रहते  हैं 

उस अमरत्व का जो शायद कभी था ही नहीं 

भागते रहते  हैं उस भ्रम की ओर 

जो मात्र मृगतृष्णा है, कुछ और नहीं! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

मुझे उस जहाँ की तलाश है

मुझे उस जहां की तलाश है 

जहाँ खुश्क बंजर ज़मीं नहीं 

दिल का दिल से सरोकार है 

जहाँ हर ओर पनपती हैं मुहब्बतें 

फ़न सब को दरकार है 

सच के लिए खड़े होते लोग

जहाँ झूठ फ़रेब नागवार है 

इंसान इंसान के साथ खड़ा 

न कोई छोटा न कोई  बड़ा 

जहाँ मिट गईं हैं सरहदें 

न जंगों से दुनिया बेहाल है

जहां प्यार की बहती तरंगें 

नहीं नफ़रतों के दम घोंटू जाल हैं 

जहाँ चैन का है हर ओर पासारा 

न कोई बेचैनी का मारा बदहाल है 

जहाँ सब को मिलती  इज़्ज़त की रोटी 

न सर पे छत का मुँह बायें खड़ा सवाल है 

जहाँ बिकती नहीं हैं अस्मतें 

न जान को लेकर बवाल है 

साफ़ आब-ओ-हवा है मुहैया 

न हर दम लेना जहाँ  जंजाल है 

मुझे उस जहां की तलाश है

मुझे उस जहां की तलाश है— 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

उसने जो मेरे दर्द को—

Dedicated to my decidedly better half on her birthday. God bless her! 

उसने जो मेरे दर्द को अपना बना लिया 

उसकी इसी अदा पर मैं फ़िदा हो गया 

वो जो तूफ़ानों में खड़ी हुआ मेरे साथ 

लगा कि खुदा ने सर  पे रख दिया हाथ 

यूँ तो ज़िंदगी जैसे तैसे हो ही रही थी बसर 

उसका साथ बन गया आब-ए- हयात का असर 

मालूम नहीं कब  वो हमदर्द बन गई हमराह 

कौन पा सका है क़ुदरत के करिश्मों की थाह 

क्या मेरी लियाक़त कहाँ है  मेरी औक़ात  

कि खुदा की रहमतों की मैं कर सकूँ बात  

-आब-ए-हयात = अमृत 

लियाक़त = योग्यता 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started