कैसे होते हैं अच्छे मित्र?

कैसे होते हैं अच्छे मित्र?

जैसे कोई नायाब इन्र

जिसकी ख़ुशबू से फ़िज़ा महके,

अंतर्मन हो गदगद रह रहके,

वे करते जीवन को रौशन,

अंतरात्मा का करते पोषण,

ह्रदय तारों को झंकृत करते,

ख़ाली झोली को वे भरते,

तपती रेत पर बादल की छाया,

हमारे हमजोली और हमसाया,

उन्हें मानिए प्रकृति का वरदान,

मिलें जो करिए मोती दान,

झंझावात में वे थामें हाथ,

क्यों डरिये जब वे हों साथ?

निर्मम जगत में हमरा मर्म वे जानें,

क्यों न उन्हें एक अमूल्य निधि मानें?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

प्रेम पथ विस्तार किया नहीं

बुन लिए नफ़रतों के जटिल जाल,

क्या कर लिया हमने अपना हाल,

भगवान को बाँट लिया कई हिस्सों में,

क़ैद कर लिया उसे अपने-अपने क़िस्सों में,

घृणा-द्वेष और वैमनस्य का किया ऐसा तांडव,

त्रस्त हुए जिससे न जाने कितने पांडव,

झुकने को मान लिया सबने बहुत सस्ता,

चुन लिया लोभ, मोह, अहंकार का रस्ता,

हमने प्रेम पथ विस्तार किया नहीं,

प्रभु के प्रति प्रगट आभार किया नहीं,

सुंदर मानवीय संभावनाओं को जिया नहीं,

विष का प्याला चुन लिया, आनंद सोम पिया नहीं,

युद्ध का बिगुल बजा, मानवता कह उठी, ” त्राहिमाम”,

कण-कण में बसे ईश्वर तत्व का भी नहीं किया सम्मान,

विषमताओं के इस गरल को नियति अपनी बना लिया,

क्या बन सकते थे हम, ख़ुद को क्या बना लिया?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Pollution Rocks

Pollution is rocking,

We are all choking,

We inhale this poisonous air,

Where do we go from here?

We have created this monster,

Of our collective sins it is a roster,

While we cough, wheeze and choke,

Nature does us disinterestedly mock,

While we cower, gasp and whine,

Upon us descends the punishment divine,

As we have decimated nature like perverts,

We are now getting our just deserts,

As our lungs barely hold out against this toxic air,

Where do we go from here?

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ए ख़ुदा, रहम कर

ग़ुरूर के चलते सजदे में सर झुकाना भूल जाता हूँ

ख़ुद को तेरी पाक मोहब्बत के काबिल बनाना भूल जाता हूँ

भूल जाता हूँ तेरी रहमतों का शुकर करना

भूल जाता हूँ नहीं चाहिए मुझे अपनी सलाहियतों का दम भरना

भूल जाता हूँ कि मैं तो तेरे कदमों की ख़ाक हूँ

वक़्त के कदमों में यूँही बिछी राख हूँ

भूल जाता हूँ कि तू मेरा परवरदिगार है

कि मेरा रेशा-रेशा तेरा क़र्ज़दार है

शिकायत करता हूँ कि तू मुझे दिखता नहीं

मेरा इक शानदार मुस्तक़बिल लिखता नहीं

जानता हूँ कि नापाक मेरा दिल और झूठी मेरी शिकायत

मैंने भी कहाँ निभायी है खुदाई की रिवायत

ए ख़ुदा, मेरी बेशुमार ख़ताओं पे न ग़ौर कर

पाकीज़गी दे कि तेरा हाथ थाम सकूँ दौड़ कर

रहम कर और मुझे अपनी रहमतों से नवाज़

ताकि मेरी ज़िंदगी में भी हो इक इलाही सहर का आग़ाज़

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कितने प्रश्न मुँह बायें खड़े हैं

कितने प्रश्न मुँह बायें खड़े हैं

उत्तर की माँग पर अड़े हैं,

ये सवाल वाक़ई हैं बहुत ढीठ,

न मोड़ सकते तुम उनसे पीठ,

सही-ग़लत न्याय-अन्याय की पूछते बात,

न ये देखें दिन और न ही देखें रात,

अनंत काल से ये यूँ ही अचल अडिग खड़े हैं,

इनको हल करते-करते हम कितने विवादों में पड़े हैं,

पर कहाँ पकड़ पाया है कोई सत्य-असत्य का छोर,

क्या किया है आपने कभी इस बात पर ग़ौर,

ये प्रश्न यूँ ही अधर में लटके रहेंगे,

तकते रहेंगे हमें और कुछ न कहेंगे,

पर ये हमें चैन से जीने भी नहीं देंगे,

यूँ ही प्रत्येक युग में हमारी परीक्षा लेंगे,

चाहे कितनी भी रही हो किसी समय की माँग,

इन शंकाओं का सागर कौन पाया है लांघ?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Live a Life that is Good and Right

One day your whole life will flash before your eyes,

So in living your life be prudent and wise,

Do not in any way accumulate follies and sin,

That way the battle of life you can never win,

If you are honest in earning your daily bread,

That is what will stand you in good stead,

If you do not any pettiness or chicanery come nigh,

You will be able to walk with your head held high,

If you do not swallow of the world any lowly bait,

If on the straight and narrow path you keep steady your gait,

If you do not give way to the distortions of the mind,

A whole lot of happiness and peace you will find,

At the end of the day you will have on your conscience no weight,

You can always live light and die light,

If you know how to live a life that is good and right!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

इंसानियत को ग़र दिया गंवा

इंसानी क़दरों का पतन

न सह सकता कोई वतन

इन क़दरों को जो खो दिया

मानो विनाश का बीज बो दिया

भूल गए सही ग़लत का फ़रक

तो समझो हो गए हम गरक

बर्बादियों के रस्ते खुल जाएँगे

फिर कहाँ चैन हम पाएँगे

इंसानियत को ग़र दिया गंवा

सारी तरक़्क़ी हो जाएगी हवा

जब ग़ैरत हाथ से जाएगी

तो शर्मसारी की हाथ आएगी

समझ लें इस बात को

न हाथ सुझाई देगा हाथ को

ग़र रोशनी के सब रस्ते कर दिए बंद

और ज़मीर बेच कमा लिए सिक्के चंद

ये दौलत किस काम आएगी

ग़र अस्मत ही विदा हो जाएगी

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Alone We Walk on the Earth

Alone we come and alone we go,

Alone we walk on the earth,

Of truth in this there is no dearth,

Alone we all bear our yoke,

Sounds like a cosmic joke!

Alone we are in our woe and pain,

Alone in our loss and gain,

Alone in the vortex of love and hate,

We wage a lonely war against fate,

Alone we do iron into our soul pump,

Alone into the frightening abyss jump,

Alone we from one day into another tumble,

Alone we repeatedly err and fumble,

Alone we on the stage of life strut

Though wearied inside by the daily rut,

Vainly like Sisyphus rocks up the mountain we roll,

Alone we chase every weary dream, every illusionary goal,

As people wag their tongues and at us gawk ,

Alone into the sunset do we reluctantly walk!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कैसी ये वहशत है

कैसी ये वहशत है

फ़िज़ाओं में भी दहशत है

दहकते अँगारे हैं आज ज़ुबानों पर

लगा पाया कौन पहरे बदगुमानों पर

उल्फ़त पर भी लग गए पहरे

न जाने ये दौर जा कहाँ ठहरे

दुआओं में भी जब नहीं रहा असर

इस माशरे में अब कैसे हो बसर

दरकते पहाड़ भी कुछ बोल रहे

हमारी करनी का हिसाब खोल रहे

कैसी ये अजब दुश्वारी है

इंसान ही इंसान पर भारी है

कैसा ये ख़ौफ़नाक मंज़र है

हर आँख सूनी दिल बंजर है

रगों में रुक गई गोया खून की रवानी

कैसा है ये जोश कैसी ये जवानी

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesou

चाँद पर पहुँचा चंद्रयान

चाँद पर पहुँचा चंद्रयान ,

क्यों न हो हमें अभिमान,

चाँद पर तिरंगा लहराये,

क्यों न हर्ष से मन भर आए,

क्यों न अपने वैज्ञानिकों पर करें अभिमान,

राष्ट गौरव का वो बने हैं यान,

साइंसदान महिलाओं ने हैं दिखाए जौहर,

महिला शक्ति पर लगा दी अपनी मोहर,

देश ने एक नया आयाम पार किया है,

कुंठित भावनाओं पर वार किया है,

दुनिया हमें अब जानने लगी है,

हमारा लोहा मानने लगी है,

यूँही स्थापित करें नए कीर्तिमान,

राष्ट्र बने अधिक सक्षम, बलवान,

धरती माँ को भी इसी निष्ठा से सजाएँ संवारें,

तभी तो लगेगी सही सफलता हाथ हमारे!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started