Take It Easy and Slow

Be cool and take it easy,

Why always fret and be so busy? 

Take it easy  and slow,

Let every cell be at peace and glow.

Don’t take things to heart,

Don’t sulk over every wart,

Don’t against yourself wage a war ,

Don’t set for yourself too high a bar.

Take it easy and slow,

Let the tranquil nature on you grow,

Look at the geese floating on the lake,

They are in no hurry, they don’t fake.

Flow with life, let yourself be,

Look at the beauty pervading this lea,

Soak in the amazing hues of the sky,

Don’t let this world wring your soul dry.

Live in this world but don’t let it on you grow,

A measure of detachment will soften every blow,

As your coffee takes its own sweet  time to brew, 

Of this fretful world  calmly have a dispassionate  view! 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

दिल की उदासी का सबब न ही पूछिए

दिल की उदासी का सबब न ही पूछिए 

आप क्या समझेंगे , हम क्या समझायेंगे 

किसी वीराने की गहरी खामोशी है ये 

क्या कहें हम , कैसे इसे बतलाएँगे 

जी तो किया कुछ बोलकर कर लें दिल हल्का 

क्या पता था लफ़्ज़ बेवजह साथ छोड़ जाएँगे 

क्यों ग़म के साये मुसलसल गहराये  जाते हैं 

किस ओर है इशारा, क्या क़हर ये बरपायेंगे 

सोचा था सो जायेंगे ख़ुशी की चादर ओड़ कर 

क्या ख़बर थी सेज पर खार ही  बिछे पाएंगे 

है हर तरफ़ नफ़रतों का दौर, जंगों का क़हर 

किधर चल पड़ी ये दुनिया, कैसे निज़ात पाएँगे 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

जीने का ये गुर ले जान

भूल जा जो बुरा हुआ 

जो हुआ सो हुआ 

भूल जा सब ज़्यातियों को 

माफ कर दे  साथियों को 

भूल जा किसी के वैर को 

अपना बना ले हर ग़ैर को 

भूल जा जो गुज़र गया 

जब तूँ जागे है दिन नया 

बीती बात तूँ दे बिसार 

मौजूदा लम्हे पे हो निसार 

माज़ी की गठरी दे उतार

मुस्तक़बिल रहा तुझे पुकार 

सब मुआफ़ कर दे दुआ 

जो हुआ सो हुआ 

मन बोझिल रख न बन नादान 

अपने सफ़र को बना आसान 

भूल जाना है इक वरदान 

जीने का ये गुर ले जान! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ज़िंदगी के चौराहे पे खड़ा हूँ

ज़िंदगी के चौराहे पे खड़ा हूँ 

असमंजस में पड़ा हूँ 

किस रास्ते पे मिलेगा सकून 

किस ओर कदम बढ़ाया जाए 

कहाँ मिलेगी बहार-ए- वफ़ा

कैसे उस फ़िज़ा को पाया जाए 

कहाँ पाएँगे चैन-ओ-सबर

कोई तो  मुझे बतलाए 

कहाँ छटेंगे ये ग़म के बादल 

कहाँ खुशनुमा सहर गुनगुनाए 

जहाँ बजती हो अमन की बंसी 

कोई हाथ थाम  वहाँ ले जाए 

ज़िंदगी के चौराहे पे खड़ा हूँ 

असमंजस में पड़ा हूँ 

कहाँ है वो खुशहाल मंज़र जो 

दिल को बाग-बाग कर जाए 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

फिक्र थी तो. . .

फिक्र थी तो कभी पूछते हाल 

यूँ न अपनी बेरुख़ी से करते बेहाल 

फ़िक्र  थी तो यूँ न बेवजह हो जाते दूर 

रहते पास बनते मेरी आँखों का नूर

फ़िक्र   थी तो कभी मेरी ओर बढ़ाते हाथ

मोहब्बत से मिलते चलते दो कदम साथ 

फ़िक्र  थी तो इस रिश्ते को पालते पोसते 

न रखते दिल में ख़लिश बेवजह कोसते 

फ़िक्र   थी तो कभी दिखते फ़िक्रमंद  

मेरे नाम कर देते  बेशक़ीमती लम्हे चंद 

मुझे भी लगता कि रखा है मेरा पास 

मुझे भी जाना है तुमने अपना कोई खास 

पर तुमसे भी क्यों कर करें कोई गिला 

इस जहाँ में विरला ही देता है किए का सिला 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Why are You So Accursed?

O beautiful enchanting land ,

The jewel in our crown, 

Why are you so accursed?

It makes me wonder whether all beauty is

Somehow somewhere  accursed! 

You shine and gleam for sometime

And then some malevolent force 

Casts  an evil eye upon you

And, benumbed and dazed,

You fall from grace, broken and sundered! 

What misfortune dogs you like a vampire,

Spills innocent  blood and feeds upon it! 

Deafening gunfire and the heart rending wails of anguish

Have become your recurring nightmarish leitmotif, 

Why?

In the crosshairs of evil forces,

You crave for peace and succour,

One day you are bustling with laughter and cheer,

The next your towns turn into ghost towns,

And your people, like in  a well-rehearsed baleful script,

Go back to their searing pain and their haunted hunted looks! 

When will you finally be rid  of this curse,

When will you finally rise again from your ashes 

And soar again, an unencumbered free bird,

When will you get back into your paradisal  groove,

Never to fall prey ever again to hate and venom, 

To diabolical plots and sinister intrigues, 

O When? 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ज़िंदगी की कश्मकश

अजीब सी कश्मकश है ज़िंदगी की 

आसानी से आदम का दम भी नहीं निकलता 

बर्फ के तोदे अब पिघलने लगे हैं मुसलसल 

बस इक इंसान का दिल है जो नहीं पिघलता 

वो जो लगा है कायनात को समझने में 

उस शख़्स  से अपना ही घर नहीं सम्भलता

जो बात करता है  दुनिया से लड़ जाने की

  देख खतरा ख़ुद ही घर से नहीं निकलता 

कुछ ऐसी ही पहेलियाँ हैं इस  ज़िंदगी की 

जल्दी से जिनका कोई सिरा नहीं मिलता 

बर्फ का तोदा = glacier 

मुसलसल = continuously 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कर लिए मोक्ष द्वार बंद !

एक से हम उपजे

एक के हम बालक 

 काहे को भेद हम करते 

एक हमारा चालक! 

एक से सब शुरू हुआ 

एक पे होगा अंत 

फिर मत-भेद काहे का 

काहे के हैं सब द्वन्द? 

क्यों स्वयं को व्यथित करते 

क्यों वैमनस्य पालें,

क्यों चक्रव्यूह हम रचते 

क्यों रचते प्रपंच ? 

क्यों किसी को पीड़ा देते 

क्यों होते विचलित 

क्यों प्रभु के हम न होते 

क्यों खोते परमानंद ? 

माया के उन्माद में भूले 

स्वभाव हमारा आनंद 

मंद बुद्धि से ग्रस्त हम ने 

कर लिए मोक्ष द्वार बंद! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

सोचता हूँ …

सोचता हूँ कभी कुछ वक्त

अपने लिए भी चुरा लूँ ,

पर वक्त भाग जाता है

ज़िंदगी की उलझनों और 

उठा-पटक में, आपा-धापी में!

सोचता हूँ योजनाबद्ध तरीके से

कुछ ठोस, कुछ सृजनात्मक करूँ ,

पर ज़िन्दगी रोज़ के रोज़ 

डाल देती है किसी इम्तिहान में ,

और मैं असमंजस में वक्त को

अपने हाथों से फिसलते

 देखता रहता हूँ टुकुर-टुकुर!

लगता है यही हमारी नियति है

कि हमारा वक्त पे कोई इख़्तियार 

है ही नहीं, ज़िंदगी पे कोई बस नहीं,

या फिर यह  हमारी इच्छा शक्ति 

और अनुशासन की कमी को 

ढकने की बेचारी सी लाचार 

कोशिश है शायद ! 

ज़िंदगी के नायाब तोहफ़े को यूं ना गवायें

ज़िंदगी के नायाब तोहफ़े को यूं ना गवायें 

चलो हंसें और किसी और को भी हंसायें 

जो गया है गिर उसे पकड़ बांह उठायें 

फिर जी उठेगा वो और देगा दुआयें  

जो मुफ़लिसी के मारे रोटी को है तरसता

क्यों हमारा प्यार उस पर नहीं है बरसता 

चलो पकड़ इक दूजे का हाथ आगे बढ़ जायें  

करें सबसे मोहब्बत नफ़रतों से निजात पायें

चलो मिल बढ़ जायें इक नई सहर की ओर 

जहां ना हो कोई अलगाव ना कोई ज़बर ज़ोर 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started