पत्थर दिल इंसानों में कौन बनेगा तुम्हारा मीत

बहरों की इस दुनिया में कौन सुनेगा तुम्हारे गीत,

पत्थर दिल इंसानों में कौन बनेगा तुम्हारा मीत,

चिलचिलाती इस धूप में कौन बनेना तुम्हारी छाँव,

सहरा की इस गरम रेत में कहाँ टिकेंगे तुम्हारे पाँव,

शोरोगुल के इस जंगल में कौन सुनेगा तुम्हारी तान,

कौन समझेगा मोल तुम्हारा चाहे हो तुम गुणों की खान,

तुम्हारे रिसते ज़ख्मों पे मरहम कौन लगाएगा,

बुझते हुए तुम्हारे दिल में शमा कौन जलायेगा,

मद्धम पड़ती इन साँसों में कौन फूँकेगा फिर से जान,

ख़ुदगर्ज़ी के इस आलम में कौन बढ़ाएगा तुम्हारा मान,

कौन समेटेगा तुम्हें जब रेशा-रेशा तुम बिखरोगे,

सूख गये इस गुलिस्ताँ में कैसे तुम अब निखरोगे,

किसे तवक्को थी इस दुनिया की जिसमे आज हम जी रहे,

किसे खबर है कैसे यह ज़हर का प्याला पी रहे,

कैसा अजब यह आलम है यह ख़ुदा ही जाने,

जहां विरला कोई किसी को समझे, कुछ है माने!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Ode to Friendship

When the going gets tough,

When you hit a patch that is rough,

Your friends will be there to pull you through,

Of loving support they will offer a rich brew,

When darkness does your life envelope and mar,

They will be your guiding star,

When people for your pound of flesh bay,

They will out of the terrible mess find you a way,

They will always be your anchor,

As they never can hold against you any rancour,

They are God’s grace manifest on the earth,

Of their love for you there will never be any dearth,

Does it ever gratefully to you occur

That they are your real strength and succour,

In the turbulent sea of life they are your buoys,

They will never confront you with any whats and whys,

Their boundless love is yours for the asking,

So in their warm and cosy light keep basking,

Thank God for these guardian angels in your life

Which otherwise with umpteen troubles is rife,

Keep them pressed close to your heart

Because they accept you with your every quirk and wart,

There is really none who can them replace,

Your great good fortune to their glowing presence you can trace!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

उच्च कर्मों से होगा भाग्य उदय

चल चला चल, चल चला चल,

मत सोच क्या हुआ था कल,

मत चिंता कर क्या होगा कल,

जीवन चलने का है नाम,

रुकने का नहीं कोई काम,

रुकना मरना एक बराबर,

निष्क्रियता है घोर हलाहल,

न करो तुम यह विषपान,

राह तकते नये सोपान,

नए अंबर आवाहन करते,

तुम अपने साहस का दम भरते,

कर्मठता का कवच पहनकर,

विषमताओं का भार वहन कर,

दृढ़ निश्चय को बनाओ ढाल,

नहीं होगा तुम्हारा बाँका बाल,

रणबाँकुरों की भाँति कूदो रण में,

न गति तुम्हारी छुपकर वन में,

विषम चुनौतियों को गले लगाओ,

प्रभु कृपा से विजय उनपर पाओ,

शुभ कर्मों से होगा तृप्त हृदय,

उच्च कर्मों से होगा भाग्य उदय!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

अंतर्मन की जो गिरह न खोले

जो न करता अध्ययन चिंतन,

जो न करता मन का मंथन,

सत्य-असत्य वह देख न पाए,

विषय-विकार उसे भरमायें,

अंतर्मन की जो गिरह न खोले,

अहंकार उसका सिर चढ़ कर बोले,

सुपथ से वह होता भ्रमित,

वासनाओं से वह रहता ग्रसित,

स्व-मोह का फंदा उसे जकड़े,

भीतर के असुर रहें उसे पकड़े,

अमोलक जीवन वह व्यर्थ गवाँए,

कौन उसे क्या-क्या समझाए,

मूढ़-मति की होती यही गति,

केवल प्रभु दे सकते उसे सुमति,

प्रभु कृपा है जहां बरसे,

तहाँ जड़मती होत सुजान,

प्रभु अनुकंपा माँगिये मन से,

सो कह गये संत- विद्वान!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesou

When I Look at My Nonagenarian Father

When I look at my nonagenarian father,

I am quite amazed rather,

With many a remarkable feature,

He is doubtlessly a great teacher,

His remarkable will to live

Does all of us a valuable lesson give

That it is will that does a human drive,

It is tenacity that makes one live and thrive,

As a superhuman effort he makes to get up and walk,

At his tremendous courage I simply baulk,

As he sits still for hours on end,

I wonder which way his thoughts wend,

As day after day into vacancy does he stare,

It is perhaps age that he does defy and dare,

As through his long silences his energy does he conserve,

And that is perhaps how nature does him preserve,

I wonder what goes through his mind,

What it is that to life does him still bind,

As he neither says anything nor does ask,

Fathoming his needs also becomes a task,

As day after day towards him I perform my filial duty,

That in itself seems to become a thing of rare beauty,

The inexpressible bond between parent and child,

To put it in words ever so mild,

Makes me keep an eye on him

As a mother does upon her vulnerable child,

As my spouse stands solidly with me in all this,

To thank and bless her I never miss,

Sometimes his total lack of expression of any love or blessing,

I find quite testing and depressing,

I often feel like a robot running after him,

But I don’t let that my commitment dim,

His long life is a test for him and for us,

So why create any fuss,

It is God’s will that will be done,

To question it I am no one,

May be my father’s mind into another world has already wandered,

As he can probably see the ship of his life in this world foundered,

That leaves us to do towards him our bit,

And act as responsibly and lovingly as our God deems fit!

Arun Bhagat

All rights strictly reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

प्रभु को अपना खेवट बनाओ

विषय-विकारों से होकर वंचित,

अच्छाई को करके संचित,

भले मानस बन जाओ,

चिरकाल तक सुख पाओ,

विषय-विकार और राग-द्वेष,

यह सब हैं झूठे परिवेश,

कीचड़ में खिलो कमल की भाँति,

पाओ परम आनंद और शांति,

मन जिसका है निर्मल धारा,

वासनाओं से वह कभी न हारा,

निर्मल हृदय में प्रभु का वास,

भोले पंछी के वह रहते पास,

तुम भी निर्मल बन जाओ,

जीवन सफल बनाओ,

मानव जीवन है दुर्लभ हीरा,

कृष्ण की तुम बन जाओ मीरा,

खुल जाएगा मोक्ष-द्वार,

हो जाएगा बेड़ा पार,

प्रभु को अपना खेवट बनाओ,

भवसागर पार कर जाओ!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

करें जागृत भीतर के बुद्ध

जीवित होने का उत्सव मनाएँ,

प्रेम की अविरल गंगा बहाएँ,

सब को अपने गले लगाएँ,

जीवन-सार समझें-समझाएँ,

जीवन का हर पल अनमोल,

कौन है जाने इसका मोल,

पल में है जीवन अपार,

पल में हो हो जाए बेड़ा पार,

इस क्षण की महिमा जिसने जानी,

वही पंडित और वही है ज्ञानी,

पल में प्रगट होती सृष्टि,

पल दे सकता दिव्य-दृष्टि,

पल कर सकता है सब कुछ खंडित,

पल कर सकता महिमा-मंडित,

इस पल को अपना सब कुछ जानें,

जीवन का अंतिम सत्य इसे मानें,

इसकी संभावनाओं को करें साकार,

स्व-अस्तित्व को दें उज्वल आकार,

हो व्यापक सोच और आचरण शुद्ध,

करें जागृत भीतर के बुद्ध,

तभी होगा सार्थक मानव-परिधान,

जब तजेंगे मोह अभिमान,

और तजेंगे मूढ़-बुद्धि,

तभी होगी आत्म-शुद्धि,

जब बनेंगे गुणों की ख़ान,

संभव तब होगा अमृत-पान!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

इससे बहुमूल्य न कोई युक्ति

मोह माया सब त्यागिए,

लोभ, मोह, अहंकार,

गहन निद्रा से जागिए,

तजिये सर्व विकार!

तजिये सर्व विकार,

हर बंधन से मुक्ति पाइए,

रखिए सदा सुविचार,

मेहनत का ही खाइए!

मेहनत का ही खाइए,

आत्मा रहेगी तृप्त,

कुमार्ग पर न जाइए,

कुसंगत में न होइए लिप्त!

कुसंगत में न होइए लिप्त,

इस बात को विचारिए,

चला जाए न व्यर्थ और रिक्त,

अनमोल जीवन को सँवारिए!

अनमोल जीवन को सँवारिए,

यह फिर न आएगा हाथ,

मन के कूड़ को बुहारिये,

प्रभु निश्चित देंगे साथ!

प्रभु निश्चित देंगे साथ,

हो जाओगे स्वच्छंद और मुक्त,

अमूल्य निधि लगेगी हाथ,

जीवन हो जाएगा आनंद युक्त!

जीवन हो जाएगा आनंद युक्त,

इसी जीवन में होगी मुक्ति,

मन में पैठाइए सूत्र उक्त,

इससे बहुमूल्य न कोई युक्ति!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

कहाँ से पकड़ें ज़िंदगी का छोर

यह ज़िंदगी का मेला,

है क़िस्मत का खेला,

या समय का है रेला

जिसमें सब कुछ बह जाता,

कुछ समझ नहीं आता,

कहाँ से पकड़ें ज़िंदगी का छोर,

यह ले जाए हमें किस ओर,

कभी लगे बहुत कुछ है अपना,

कभी सोचें, सब है सपना,

कभी लगाएँ इसको गुहार,

कभी लगे जैसे रही हो दुलार,

पल में तोला, पल में माशा,

कौन है समझे इसकी भाषा,

कभी देती यह पहाड़ से दुःख ,

कभी झोली में सारे डाले सुख,

क्या न्याय, क्या अन्याय,

कौन जाने इसका अभिप्राय,

कभी रुदन, कभी सुंदर गीत,

कौन है जाने इसकी रीत,

विस्तार व्यापक, रहस्य है गहरा,

इसके सामने कौन है ठहरा,

निहारते इसके रूप और रंग,

हम बहते जाएँ इसके संग,

इससे अपना नाता जोड़ें,

कहाँ ले जाए, इसपे छोड़ें!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

आओ फिर बच्चे बन जाएँ

आओ फिर बच्चे बन जाएँ,

चंदा मामा से बतियाएँ,

उड़ें पवन के साथ

डाल हाथों में हाथ,

कोई भेद-भाव न जानें,

सबको अपना ही मानें,

अभी रूठें, , अभी मन जाएँ,

सबसे प्यार हैं पाएँ,

बालक बन जाएँ अबोध,

फैलाएँ हर्ष और प्रमोद,

फिर से पक्के दोस्त बनाएँ,

एक-दूजे पे वारी जाएँ,

बीती बात का न बोझ उठाएँ,

नित नए बन जाएँ,

बचपन का क्या कहना,

वो तो है जीवन का गहना,

हमारे अंदर जो बच्चा पलता,

सदा रहे वह फूलता-फलता,

मीठी लोरी उसे सुनाएँ,

लाड़ करें और उसे रिझाएँ,

देखें, कहीं न जाए खो

हमारे जीवन की है वह लौ!

बाल दिवस पर हम सब के अंदर छिपे प्यारे नन्हे से बालक को समर्पित है यह रचना!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

Design a site like this with WordPress.com
Get started