Do Not Let Bitter Memories Your Journey Mar

When your travels take you wide and far,

Do not let bitter memories your journey mar,

Take life as it comes in your stride,

Savour the miracles of this world vast and wide,

Let the twinkling stars speak to you of wonderous things,

Let the soaring ocean waves give your fancy wings,

Fly with the winds wherever they you take,

Let nature you in its own mould shape,

Lying on the verdant grass, feel the pulse of the Mother Earth,

Of the benedictions of which there is never any dearth,

As you spread your wings to soar into the sky,

To all the shoddiness of life give a lie,

Come back from your peregrinations a richer being,

Blessed with greater wisdom and a new way of seeing!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ख़ुद को ही समझ बैठे ख़ुदा

देखता हूँ जब किसी का अंधा गुरुर,

सोचता हूँ कैसा है यह ज़हरीला सरूर,

जिसमें आदमी किसी को आदमी न जाने,

हर किसी को वह बौना और गौण माने,

ख़ुद को ही समझ बैठे ख़ुदा,

और यूँही खुदाई से हो जाए जुदा,

कितनों को यह ग़ुरूर है ले डूबा,

फिर भी इस नशे से नहीं है मन ऊबा,

क्यों नागवार गुज़रती है झुक के जीने की बात,

चाहे कितनी भी लंबी हो जाए काली स्याह रात,

आओ, झुके पके फल से कुछ सीखा जाए,

ज़हीन और हलीम लोगों से हम यह गुर पाएँ,

सबसे ऊँचा होता है झुकने वाले का क़द,

झुठला न सके कोई इस सच को, न कर सके रद्द!

झुकने वाले के हिस्से नहीं आती कोई ख़राब घड़ी,

उसके साथ तो है मुसलसल सारी कायनात खड़ी!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

सुनो उनका गीत आँखें मूँदे

बारिश की जो गिरती बूँदें,
सुनो उनका गीत आँखें मूँदे,
आकाश से अमृत है बरसे,
तृप्त हो धरती जो तरसे,
मेह जो बरसें, वरदान मानिए,
स्वयं को भाग्यवान जानिए,
मेह रूप में प्रभु कृपा है बरसे,
धन्य जानिए ख़ुद को मन से,
गरजते बादल, मिट्टी सौंधी,
मूल्य न जाने खोपड़ी औंधी,
घिर-घिर आयें जब मेघ,
वर्षा का जब देखो वेग,
ह्रदय हो तरंगित, गाओ मल्हार,
जानो इसे प्रकृति का अमूल्य उपहार,
जल प्राण शक्ति को भरता,
मृत वनस्पति को जीवित करता,
जल जीवन है सत्य मानिए,
इसे प्राण तत्व ही जानिए!

अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

तूँ तो सन्मार्ग का पथिक ठहरा

बन उजाला जग को दिखा राह,

न हो मन में तेरे कोई और चाह,

उठा हर गिरे हुए को बाँह पकड़,

उदासीनता की न हो तुझ पे कोई जकड़,

बन मरहम हर किसी के घाव का,

माँझी बन मँझधार में फँसी हर नाव का,

बुझा ज्वाला बन धधकती हर आग को,

तज दे हर कटुता को और द्वेष राग को,

तूँ तो सन्मार्ग का पथिक ठहरा,

सत्य ध्वज आकाश में ऊँचा फहरा,

हर भटके जहाज़ का तूँ बन ध्रुव तारा,

इसी सार्थकता में है छुपा जीवक सार सारा,

निमित बन तूँ हर ईश्वरीय कार्य का,

धर्म इसी को जान हर वीर आर्य का!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

बिकाऊ नहीं मेरा ज़मीर

मौज लो और रोज़ लो,

न मिले तो खोज लो,

कोई पल न आएगा दुबारा,

यह जान लो और सोच लो,

जिस राह पर दुश्वारियाँ बढ़ें,

उधर जाते कदम रोक लो,

ख़ुशियों का हो जो दिखता रेला,

अपनी ओर उसे मोड़ लो,

तारों की फैली इस चादर को

बढ़ा हाथ तुम ओढ़ लो,

बहते दरिया की रवानगी से

ख़ुद का नाता जोड़ लो,

बोझ बन गये जो रिश्ते,

उनसे नाता तोड़ लो,

जो बशर फैलायें ख़ुशबू,

उनसे रिश्ता जोड़ लो,

ज़िंदगी जब ले इम्तहां,

उसे कहो,”लो और लो,

बिकाऊ नहीं मेरा ज़मीर,

सोने में चाहे मुझे तोल लो”…

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

As Life Unfolds Its Fascinating Story

As life unfolds its fascinating story,

As I see it bathed in all its glory,

As I soak in its mystique and its power,

As I see it all its benedictions upon me shower,

As I set my mind to its fabulous nebulousness,

As its twists and turns stretch my credulousness,

As I endeavour and strive with it to flow,

As I take on my chin its every blow,

As I try to open its every stubborn knot,

As all this effort eventually gets my goat,

I wonder if it is not better to rein in my intellectual pride,

And take life as it comes into my stride,

I wonder if it is not better to let life be,

Since I don’t have a seer’s eyes through it to see,

And let life take me wherever it deems fit,

And bow before its larger plan and writ,

Let me count my blessings and make with life peace,

Ler me remain unruffled when with its trials it does me tease!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Adieu, Dear Brother

My loving tribute in verse to the known actor, director and performer, Satish Kaushik, who has bowed out of the stage of life

The great performer is dead and gone,

Embarked upon a journey to the unknown,

He played his part to the hilt,

He never let his spirits wilt,

He entertained us with his spirit gung-ho,

We will always fondly remember him so,

While life played its game of dice,

He went on with a sparkle in his eyes,

With his ready wit he us regaled,

To tickle our funny bone he never failed,

In his every step he had a spring,

That is why his going on a sudden our heart does wring,

But why should we give in to our grief, our tears,

When even into the other world his charm he wears,

Why should we to his memory do wrong,

When we can hear him bowing out of this world with a song?

Go, friend, go to light up the House of God,

While you will always be a counterpoint to every wretched sod!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

शुरू हुई तब उस पार की होली

रंग चढ़े प्रभु नाम का,

यह रंग न फीका होवे,

जब यह रंग चढ़ चले,

और रंग न भावे मोहे,

होली खेली जब प्रभु संग,

उसके रंग में जब गई रंग,

नाम की जब चढ़ी खुमारी,

अनन्य भक्तों में जब हुई शुमारी,

जीवन का पाया सार,

और बेड़ा हो गया पार,

प्रभु चरणों की ली जब रज,

मोह माया को दिया जब तज,

पिया मिलन को चली मेरी डोली,

शुरू हुई तब उस पार की होली!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

मानवता का यह कैसा रूप?

किसे फ़िक्र दुनिया कहाँ खड़ी

सबको अपनी-अपनी हैं पड़ी,

अपनी तूती सभी बजायें,

अपनी दुकान सभी सजायें,

अपना शंख नाद स्वयं ही करते,

अपने गुणों का दम ख़ुद ही भरते,

अपने मोहपाश में ख़ुद ही जकड़े,

खड़े अहम् का दामन पकड़े,

दंभ जिनके सिर चढ़ कर कर बोले,

उनके ज्ञान चक्षु कोई कैसे खोले,

उल्टी हो गई जगत की रीत,

कहाँ प्रेम है, कहाँ है प्रीत,

कहाँ उल्लास है, कहाँ है हर्ष,

दिल जैसे हो गये ठंडे फ़र्श,

हम सब भटकें रीते-रीते,

किसी के ज़ख़्म कहाँ हैं सीते,

लुप्त हुई मीठी रिश्तों की धूप,

मानवता का यह कैसा रूप?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

न करो ख़ुद को ज़ाया

मैंने जब उस अजनबी को गले लगाया.

पहले तो वह ठिठका, फिर मुस्कुराया,

बोला,” क्या है इसमें तुम्हारा मतलब,

या फिर है यह कोई तुम्हारी गफ़लत?

दिल का सहरा तो इक-इक बूँद को तरसे,

आज मोहब्बत की बरखा यहाँ कहाँ है बरसे,

जब बंद आँखों से हर कोई अंधी दौड़ में भागे,

तुम्हारी आँख खुली कैसे, कैसे तुम जागे?

आज जब हर कोई ख़ुद को ख़ुदा है जाने,

कौन किसी को है जाने, कौन है माने?

लगता है किसी और दुनिया से हो तुम उतर आये,

जहां नहीं ख़ुदपरस्ती के गहराते डसते साये,

जहां प्यार की मीठी नरम धूप है खिलती,

जहां शिद्दत से रूह रूह से आज भी मिलती,

अगर यह सच है तो न करो ख़ुद को ज़ाया,

क्या करोगे यहाँ हासिल जब किसी और ने कुछ न पाया,

उल्टे पाँव लौट जाओ है जहां भी तुम्हारा ख़ुशनुमा वतन,

यहाँ कुछ नहीं बदलेगा, न करो तुम कोई यतन!”

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started