कब?

खूबसूरत है वो लोग जो रंग भरते हैं रिश्तों में 

क्यों लगता है वो रह गए है सिर्फ़ क़िस्सों में 

क्यों बे-मुरव्वत सी  हो गई है ये सारी दुनिया

क्यों नहीं दिल खोल कर गाती अब कोई मुनिया

क्यों अब कोई खिलखिला के नहीं हंसता

क्यों कोई ख़ुशबू बन के दिल में नहीं बसता

क्यों अब शोर में भी है लगती अजब सी ख़ामोशी

कहाँ गया वो गले लगना वो सारी गर्मजोशी 

अब कब मोहब्बत साज़ छेड़ेगी,आएँगे वापस वो दिन

जब रह नहीं पाता था कोई दोस्त दोस्त के बिन 

जब अपनापन महकता था हर ओर फ़िज़ाओं में 

जब प्यार के बोल मिसरी बन घुलते थे हवाओं में 

अब कब वो खूबसूरत लोग क़िस्सों से बाहर आएंगे

दिलकश रंगों से फिर ज़िंदगी के कैनवस को सजायेंगे ?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

 

अभी सितारों के साथ मेरा सफ़र बाक़ी है

मैं आसमां में उड़ता इक परिंदा हूँ

मरा नहीं अभी मैं ज़िंदा हूँ

अभी सितारों के साथ मेरा सफ़र बाक़ी है

ख़्वाब मेरे नूरी हैं हस्ती चाहे मेरी ख़ाकी है

अभी तो पार करनी हैं बहुत सी मंज़िले

यूँ ही चलेंगे अभी ज़िंदगी के सिलसिले

यूँ ही रहेगी ये अज़ीम जद्दोजहद  ज़ारी

यूँ ही बुलंद हौंसलों से  खेलेंगे अपनी पारी

अभी तो बड़ी शिद्दत-ओ-ज़हानत  से जीना है

मोहब्बतों का जाम दिल खोल के पीना है

जब तक इन रगों में खून की रवानी है

अभी तो कितने दिलों  में जगह बनानी है

अभी तो इलाही इश्क़ का दरया पार करना है

अभी तो ख़ुदा की नेमतों से झोली को भरना है

अभी सितारों के साथ मेरा सफ़र बाक़ी है

 ख़्वाब मेरे नूरी हैं हस्ती चाहे मेरी ख़ाकी है

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

देख तेरा दफन ज़मीर कहीं फिर न जी जाए

न बोल सच वरना रुसवाई होगी

उसूलों की बात पे जग हसाई होगी

बेगैरत दुनिया में न कर ग़ैरत की बात 

कौन जाने है यहाँ पाक दामन  की जात

अपने अख़लाक़ को कहीं कर आ दफन

ओढ़ा दे ज़मीर को अपने हाथ से कफ़न

झूठ सच का जहां हर फ़र्क़ खतम हो गया

वो माशरा आज भी गया और कल भी गया

वहशतों का जहां उठ रहा है हर तरफ़ ग़ुबार

दबकर ही रह जाएगी वहाँ ज़िहानत की पुकार

देख तेरा दफन ज़मीर कहीं फिर न जी जाए

ज़िंदा हो जाए दुबारा नाहक अज़ीयत  पाए

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

A Bubbly Young Person Raring to Go

She is a bubbly young person 

Raring  to go

With a spring in her step 

And a sparkle in her eyes.

I wonder what she is aiming for.

Is she aiming for the sky

Or something less or something more?

Maybe she wants to reach out and touch 

The rainbow in the sky

And bathe in its translucent glow

Or perhaps she is angling for the stars beyond.

May be she wants to go with the wind

Or stay quiet like the air 

That sometimes becomes so still.

I wonder what the smile 

That plays on her lips all the time is  about. 

Maybe she smiles at her milling dreams

That dance in her heart,

Dreams of her Prince Charming

Who will come to take her away 

On his white majestic horse,

Dreams of a bright and engaging career,

Dreams of an amazing life she will build,

Dreams of a wonderful family she will raise,

Dreams of friendships she will forge,

Dreams of this and dreams of that!

Or maybe she smiles at the thought

That life itself is a dream!

You can see so many thoughts

About so many things

Crisscrossing her nimble mind

And flitting across her face.

You can see that she is all set

To fly to meet her destiny,

But you can also see in her eyes

The pain of and wistfulness about

What she is leaving behind!

Though I know she knows it herself,

I feel like giving voice to the truth

That you can never touch again 

The river waters that have flowed away,

That there is no coming back in life,

That even if you come back,

Neither you are the same

Nor the ones you come back to,

That in life you win some and you lose some,

That life is to be lived in moments

With nothing behind and nothing ahead

Except a host of memories ,

Some faint, some vivid,

Some sweet and some bitter,

And just tenuous and nebulous plans 

About a future you know nothing of!

That is life with all its ironies and mysteries 

But also with its immense possibilities,

Take it or leave it, lump it or leave it!

I, her fellow traveller through the journey of life,

Wish her a rich and fulfilling life,

A life that is nevertheless bound 

To be trailed by countless ironies

A calm acceptance of which will come

With a greater understanding of life

Which i wish her more than anything else!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

A Few Self-Composed Lines on Saskatchewan( Canada), The Land of the Living Skies

It is a wonderful land- the land of the living skies

Aptly described and proudly proclaimed from car number plates.

It is a land where skies are alive from early morn till late evening,

Beckoning you with their seductive blue- it is surely a blue to die for-,

Or with translucent snow-white clouds floating by,

Or with dark ominous clouds rushing in from their mysterious abode every now and then!

Whether the rain clouds bring rain or hail or just gusts of cold winds

Depends on their mood or whim,

But what is certain is that these clouds will mostly be around,

Engrossed in their play up in

the heavens,

Weaving intricate patterns of  their magic web all the time,

Scattering ineffable beauty and amazing colours at dawn and dusk as they come and go.

Their unrelenting roller-coaster ride up in the skies

Speaks of the ceaseless crests and troughs of our lives

With daubs of heart-warming beauty thrown in for good measure! 

And so the living skies that have been around for millennia 

Become part of an engrossing cosmic drama 

That unfolded itself eons ago

And continues its enigmatic journey to this day! 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

PS: These lines I wrote while I was there for a month six years ago, pat in the middle of the amazing cosmic drama I have attempted to describe above. 

यहीं से होता सबल सार्थक जीवन प्रारंभ

वक़्त कब किसके हाथ में आता है

कब ये अनभिज्ञ का साथ निभाता है?

इसका वेग सब कुछ बहा ले जाता है

काल चक्र के आगे कौन टिक पाता है?

समय की तलवार की तीखी है धार

कौन सह पाया है इसका प्रबल वार?

समय रहते जिसने जाना है मूल्य समय का

सफलता का उज्जवल मुकुट हुआ उसी का

समय ने उसी को अपना श्रेष्ठ शिष्य माना हैं

जिसने समय के अपार महत्व को जाना है

जिसने जीवन सागर में किए हैं पल-पल के मोती संचित,

समय की आशीष से वह नहीं रहा कभी भी वंचित,

जिसने इस परम सत्य को किया है आत्मसात्

जीवन रणभूमि में नहीं हुई है कभी उसकी मात

यही तो है इस जीवन का गहन ज्ञान

विवेकशील मानव लेते जिसका संज्ञान

यहीं से होती सफलता की ऊँची उड़ान आरंभ

यहीं से होता है सबल सार्थक जीवन प्रारंभ!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

You water me,

I water you,

We both flower and grow.

You nurture me,

I nurture you,

We both in rhythm flow.

You listen to me,

I listen to you,

We both in empathy glow.

You have my back,

And I have yours,

Through choppy waters we row.

You give me your hand,

And I give you mine,

So steadily through life we go.

Solidarity is the thing

That gives our lives wings,

It makes our spirits soar,

One can ask for what more?

An unnamed poem dedicated to the spirit of solidarity and oneness

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

न जाने क्यों दिल उदास रहता है

न जाने क्यों दिल उदास रहता है

कोई तो ग़म है जो मेरे पास रहता हैं

कोई तो ख़लिश है जो सोने नहीं देती

बहुत क़रीब किसी के होने नहीं देती

कोई फ़िक्र खाए जाती है घुन की तरह

दिल चीरती इक मायूस धुन की तरह

कोई तो भारी पत्थर है मेरी रूह पर

जो बयान न हो पाए किसी के मुँह पर

कोई तो चुभन है इक शूल जैसी

आँखों को बदहाल करती धूल जैसी

न जाने क्यों दिल उदास रहता है

कोई तो ग़म है जो मेरे पास रहता है

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो

चाहे मार्ग में फूल खिले हों

या फिर मानो शूल बिछे हों,

चाहे आकाश में बिजली कौंधे

या फिर कोई सपनों को रौंदे,

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो!

जीवन नहीं रुकने का नाम,

हताशा का नहीं कोई काम,

बनो नदी की अविरल धार,

होगा अवश्यमेव बेड़ा पार,

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो!

अजब ही है जीवन का खेल,

जहां देखो वहाँ धक्का-पेल,

भीड़ चीर तुम बढ़ जाओ आगे,

रुकना वीर को कभी न साजे,

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो!

जीवन के हों चाहे कितने रंग,

असंख्य संभावनाएँ तुमरे संग,

फिर तुम क्यों हो साहस खोते,

क्यों भय सागर में खाते गोते?

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो!

बढ़ोगे जब तुम लक्ष्य बांध,

उत्साह की न होगी साँझ,

तुम पर होगा प्रभु का हाथ,

प्रकृति हो लेगी तुमरे साथ,

तुम चले चलो, तुम बढ़े चलो!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

क्यों चाहते हो बोल कर समझाना

क्यों चाहते हो बोल कर समझाना

कहीं बेहतर होगा ख़ामोश रह जाना

किसे समझाओगे क्या समझाओगे

आख़िर इस जद्दोजहद से क्या पाओगे

बहस और तक़रीर से किसी ने क्या पाया

ना करो समझने-समझाने में ख़ुद को ज़ाया

अपनी राह पकड़ो और ख़ुद से बात करो

अपने अंदर के शैतानों से दो-दो हाथ करो

अगर नेक और पाकीज़ा ज़िंदगी करोगे बसर

तुम्हारी खामोशियों का ख़ुद-ब-ख़ुद होगा असर

असरदार शख़्सियतों का रोयाँ-रोयाँ है बोलता

कितनों के मन की अनगिनत गाँठें वो खोलता

बुलंद करो ख़ुद को कि सिर्फ़ तुम्हारी बुलंदी बोले

दिलों को करे रौशन दिमाग़ों के बंद दरवाज़े खोले!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started