गतिमान बन, कीर्तिमान बन

चल कदम बढ़ा,

कहीं रह जाए न खड़ा,

गतिमान बन, कीर्तिमान बन,

कहीं रोक न ले तुझे तेरा मन!

कर्म की तूँ कर उपासना,

बाधा न बने कोई विषय वासना,

हर कर्म हो तेरा निष्काम,

ध्येय हो उच्च और भावना निष्पाप,

कर्म ही स्वयं में श्रेष्ठ फल,

न दे उसके परिणाम पर बल,

उच्च कर्म ही लगाए तेरा बेड़ा पार,

न बैठ थक कर, न मान हार,

जीवन पथ पर जो आगे बढ़ता जाए,

परम आनंद को वही है पाए!

निश्चल, अविरल और विरक्त,

कर्म योग है यही सशक्त!

यही गीता का है सार,

यही कराए भवसागर पार!

अरुण भगत

No Pain, No Gain

So true it is, no pain, no gain!

By taking pains you can mighty rivers tame,

Move mountains and win any game!

By girding up your loins, you can reach the stars,

You can become a magnetic influencer to end all wars!

If you make a go of it, you can reach majestic heights,

You can champion great causes and doughtily fight for rights!

You can decide not to suffer of fortune the darts,

You can shine like a diamond and transcend your warts!

You can hone and chisel your myriad skills,

You can live a solid life without any needless frills!

You can perpetually shine on the firmament like the load star,

If you focus on it and are with yourself not at war!

If you resolve to give lies a go by and upon the path of truth embark,

If before forging ahead you decide all your follies to park,

You will become a hero without any hindrance or let,

You will blaze a trail with eyes unwaveringly on the goal set!

Arun Bhagat

All rights reserved

मैंने लिखी एक कविता

मैंने मोबाइल पर लिखी एक कविता

जैसे बहा दी हो शब्द सरिता,

उसके पीछे था विचारों का एक रेला,

और गहरी भावनाओं का पूरा मेला!

प्रौद्योगिकी से ज़्यादा हैं नहीं वाक़िफ़,

हमें वह ज़्यादा बैठती भी नहीं माफ़िक़,

अंजाम यह कि डिलीट दब गया

और जो लिखा था वह सब का सब गया!

लिखा जब यूँ मिट गया तो दिल रह गया धक

और चेहरा पड़ गया फक,

अपने को सम्हाला और सोचा जब ख़ुद ही मिट जाना है एक दिन,

तो फिर रह सकते हैं मिटी कविता के भी बिन!

लेकिन खुद को समझाने से पहले का दुःख ऐसा एहसास जगा गया

जैसे किसी माँ बाप के हाथों से उनका बच्चा चला गया!

उस परम दुःख को समझता तो था मैं पहले भी,

लेकिन अब लगा जैसे वह हो गया मेरा ही!

घर के एक जानकार बच्चे से पूछा अगले दिन,

लड़ाओ कोई जुगत कि कविता वापिस आ जाए,

वह बोला कि रहना पड़ेगा अब उसके बिन,

जो खो गया समय की गर्त में वह कब वापिस है आ पाए?

मैंने भी सोचा जब बड़े बड़े महारथी समय की भेंट चढ़ गए,

तो एक छोटी सी कविता की कोई क्या कहे?

यह टीस तो शायद कुछ देर जाएगी नहीं,

लेकिन निश्चित है कविता भी वापिस आएगी नहीं!

ढीठ बनना पड़ता है ज़िंदगी जीने के लिए,

तैयार रहना पड़ता है विष के घूँट पीने के लिए!

किसी और वजह से भी आज मन भारी है,

पर खेलनी तो पड़ेगी जो ज़िंदगी की पारी है,

इसलिए लिखने बैठा हूँ फिर आज,

कहाँ रुकते हैं जीवन के काम काज?

खोई कविता में से निकली है एक और कविता,

मानो लुप्त सरिता में से निकली हो एक और सरिता!

यह भी सोचा कि उस कविता को दुबारा लिखूँ

तो मैं भी शायद कुछ बुद्धिमान दिखूँ,

फिर समझ आया कि जो समय के गर्भ में खो गया,

उसका तो अंतिम संस्कार हो गया!

जाने वाला कभी वापिस न आए,

वक़्त की रेत पर उसके कदमों के निशान भी न कोई पाए!

चलो नयी कविता लिख सिलसिला बढ़ाएँ आगे,

यूँ ही आगे आगे समय है भागे !

अरुण भगत

कब छटेगा यह अंधेरा और देखेंगे हम एक नई भोर?

भावनाओं के स्तोत्र सब सूख गए,

मन से मन के ताने बाने सब टूट गए,

इंसान हो गया इंसान से कोसों दूर

इंसानियत रह गयी ठगी और मज़बूर,

मन से सब होते जा रहे बीमार,

एक दूसरे को प्यार करने से लाचार,

फिर भी अपने स्वार्थ की बेड़ियाँ न तोड़ पाएँ,

अपने बेतुके अहंकार को न छोड़ पाएँ,

शायद ऐसे ही अपनी नियति को हम जी रहे,

रस विहीन जीवन के कड़वे घूँट पी रहे,

अविश्वास का विश पान हम कर रहे,

एक दूसरे से कट रहे और डर रहे,

गिरते जा रहे अपने बनाए अंध कूप में,

दिख रहे सब को अपने विकृत रूप में,

लोभ मोह का अजगर हमें जकड़े जा रहा,

न किसी का मन खिले, न कोई चैन पा रहा!

देखते ही देखते समय ने ली कैसी करवट,

विषय विकारों के घोड़े दौड़ पड़े हैं सरपट,

कौन जाने कब ख़त्म होगा यह मुश्किल दौर,

जिसका न ठिकाना समझ आए, न कोई ठौर,

कब प्यार से बाहें फैलाएगा इंसां इंसां की ओर,

कब छटेगा यह अंधेरा और देखेंगे हम एक नई भोर?

अरुण भगत

Everything About Love is So Beautiful and Right!

Love glows like a glow-worm in the night,

Everything about it is so beautiful and right!

With its ethereal magic it your life suffuses,

To entertain any thought of hate it just refuses!

For every wounded soul it is the healing balm,

It keeps you so centred and calm!

Like love there is no blessing other,

Of all positive emotions it is the fount and the mother!

To every dark forbidding night it is the day,

Of hope and succour it is the eternal ray!

It is the rain to our parched hearts,

It tides over all our blemishes and warts!

So very subtly it weaves its magical charm,

It keeps our heart so alive and warm,

With others our relations it so nurtures,

It is the mainstay of all beautiful cultures,

It is what a mother is to her small vulnerable child,

It is the tamer of all feelings violently wild,

It is our very succour and life line,

It pulls us out of the mire of I, my and mine!

So why not embrace love without much ado,

Why not make it our badge of honour and credo?

It is only love which can sustain us and nurture,

It is only love that can keep at bay of negativity every vulture,

It only love that can cleanse our lives of all dross,

It is only love that can make us bear our every Cross!

Arun Bhagat

All rights reserved

आओ हिंदी दिवस मनाएँ

आओ हिंदी दिवस मनाएँ,

माँ बोली के गीत हैं गाएँ!

माँ बोली होती सबसे प्यारी,

लगती है वह सबसे न्यारी!

माँ बोली है मूल से जोड़े,

इससे क्योंकर नाता तोड़ें?

यह है हमारे दिलों की भाषा,

इससे जुड़ी हमारी हर आशा,

यह हमारी संस्कृति का दर्पण,

क्यों न करें इस पर स्वयं को अर्पण?

माँ से मीठा कौन है बोले,

माँ के प्रेम को कोई कैसे तोले?

माँ बोली से जुड़े जीवन तार,

है समधुर इसकी झंकार!

वही माँ बोली लगा रही गुहार,

क्यों न सुनते हम उसकी पुकार?

माँ से मुख है जो मोड़े,

आत्म स्तोत्र से नाता तोड़े!

आओ हम सब प्रण लें आज,

माँ बोली की रखेंगे लाज,

इसके सिर पर रखेंगे ताज,

पूर्ण होंगे हमरे सब काज!

अरुण भगत

यही प्रकृति का चक्र, यही उसकी सरसता

रिमझिम बारिश की बूँदें,

आत्मसात् कर लो आँखें मूँदे!

आकाश के कलश से छलकता यह अमृत,

धरा के कण कण को कर दे है पुलकित!

झूमती ये हवाएँ, कोयल है गीत गाए,

नाचते हैं मोर, फसलें लहलहाएँ!

अम्बर में दौड़ते बादल कभी छट जाएँ, कभी गहरायें,

कभी यह बरसते, कभी हमें भरमाएँ,

बदलती इनकी छटाएँ हमें मुग्ध हैं कर जाएँ!

नदियों का जल उफान पे, सागर की लहरें छूती नभ को,

सावन भादो का जादू मोह लेता सब के मन को!

वाष्प बन जो उड़ जाए, सोम बन वही बरसता,

यही प्रकृति का चक्र, यही उसकी सरसता!

काल चक्र यूहीं घूमता, नए रूप यह दिखाए,

इसे कौन घुमाए, अंतर द्रष्टा ही समझ पाए!

अरुण भगत

Sunday is the Day of Rest

Sunday is the day of rest,

So of it make the best!

Rest your weary body and your weary mind,

Be to yourself considerate and kind!

Repair your weary soul,

O! What a worthy goal!

While you laze and potter around the house,

Your worn out spirit rouse,

Rouse it to take up the challenges of week days,

And with aplomb negotiate of workaday the maze!

So let Sunday be the day when you soak in the sun

And let renewed vigour through your veins run

To live to fight the battles of another day,

And strive to come up trumps and gay!

Arun Bhagat

All rights reserved

Sing Your Heart Out To Yourself

Sing like the birds sing

And your way to celestial happiness wing!

Pour out your heart like the winged creatures do

And the very core of our being woo!

Sing as if there won’t be another day,

And regale the wayfarers on their way!

Sing to yourself of your happiness, sorrow and pain,

That is how you reach out to your soul and bliss attain!

Why should you worry what others think of your song?

One who sings from the heart can never go wrong!

What matters who your song hears,

Whether she applauds it or at it jeers?

Let your outpourings not be hostage to an audience or their whim,

Sing on till the cup of your feeling is full to the brim!

Sing for your own salvation and liberation

Whether you croon ditties of your joy or tribulation!

Arun Bhagat

All rights reserved

When The Heavens Open Up

Listening intently to the pitter patter of rain,

There is so much you gain

Because any connect with nature

Elevates you and enhances your stature!

When the heavens open up and drench everything in sight,

Being a part of the purification process is of joy the height!

When the newly washed leaves in their translucent green

Before your eyes prance and themselves preen,

You can’t but at heart join in their dance

If you are not in a very despondent mood by chance!

The newly enriched leaves and the moisture-laden but cleansed air

Both of them together make a heady pair

That is enough to leave you intoxicated and gay

As rains come calling and become of regeneration a ray!

The multi-hued rainbows in the sky

Hold you spellbound and make your imagination fly

As you behold the marvels of creation

And see it as a cosmic playfield for the gods’ recreation!

Arun Bhagat

All rights reserved

Design a site like this with WordPress.com
Get started