Holy Wishes on Holi

Drench others in colours of love,

Be in this world of hawks a dove.

The colours of empathy are the best,

Of our  humanity they are a litmus test.

The colours of compassion have no peer,

They make us see others as  fellows dear. 

The colours of oneness are the need of the hour ,

They can  bring peace to every nook and bower. 

Let this Holi fire burn away all evil,

Let it make us more humane and civil. 

Let this festival wipe away every anguished tear,

Let it bring our way happy vibes, goodwill and cheer! 

Happy Holi to you all! Let us internalise  the true spirit of this festival to leave  this world a better place than we found it. Stay blessed. 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

In Stillness Lives Our Maker

Stillness of the soul 

Makes our lives whole.

A still mind can for  the storms of life itself  brace,

It becomes a conduit for divine light and grace. 

A quiet mind is of wisdom the fount,

It can the pinnacle of consciousness mount. 

It builds bridges with the Supreme Soul,

Can than that there be any worthier goal? 

 Quietude makes you a detached observer of life’s play,

It bathes in celestial light all that seems murky and grey. 

Stillness of the core makes you centred and calm,

It can for your wounded soul be the celestial balm. 

Be still and your centre find,

Liberate yourself from life’s chaos and grind! 

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

सृष्टि में प्रेम से बड़ी कोई सकारात्मक शक्ति और ऊर्जा नहीं है, प्रकृति का हर स्पंदन प्रेम से अभिप्रेरित और संचालित है, इसलिए आज  के दिन प्यार को समर्पित एक छोटी सी कविता 

प्यार है तो जहां है

सारी ख़ुशी भी वहाँ हैं 

प्यार है तो मीठे सपने 

और लगते हैं सब अपने 

प्यार है तो है असल पूजा 

फिर रब अपना,नहीं वो दूजा 

प्यार में जब फैलती  हैं बाहें 

तो खुल जाती हैं सब बंद राहें 

प्यार है जब जब बोलता 

दिलों के दरवाज़े खोलता 

जब प्यार का मरहम लगता

गहरे से गहरा घाव है भरता 

प्यार सब गिरहें देता खोल

प्यार के रिश्ते सदा  अनमोल 

प्यार बिना यह दुनिया खाली

सब कुछ सूना, सब है जाली 

प्रेम धुरी पर कायनात खड़ी

प्यार से है न कोई नेमत बड़ी! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

दिल को दिल की राह होती है

दिल को दिल की राह होती है 

सब को प्यार की चाह होती है 

दिल ही दिल की भाषा जाने 

प्रेम से ऊपर वह कुछ न माने 

दिल न हो तो दुनिया सूनी 

जैसे विशाल ऊसर मरुभूमि 

दिल ही तो है जो रिश्ते सींचता 

जन को जन की ओर खींचता 

दिल की भाषा सुमधुर और प्यारी 

घृणा और कटुता पर पड़ती भारी 

दिल न होता तो प्रेम रस कौन पीता 

रह जाता तब मानव शुष्क और रीता 

दिल न हो तो जीना पड़ जाये भारी 

चाहे मिले दुनिया की दौलत सारी 

दिल से ही प्रभु प्रेम द्वार खुलता 

जीवन में ईश  कृपा रस घुलता! 

रचनाकार 

अरुण भगत 

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

बांह पसार ऐसे जन को मिलिए

वे लोग अच्छे होते हैं 

जो मन से बच्चे होते हैं 

मन को यूँ भा जाते हैं 

क्योंकि वे सच्चे होते हैं 

इस कपटी दुनिया में 

जो रह पाते हैं अबोध 

वही जन ईश्वर को भाते 

उन्हें है जीवनामृत का बोध 

जो हैं सरल हृदय निष्पाप 

छूता उन्हें न कोई संताप 

जिस अनुकंपा को जग तरसे 

वह प्रभु कृपा है  उन पर बरसे

कमल भांति जो अछूते खिलते 

ऐसे प्रभु प्यारे हैं  दुर्लभ मिलते

बांह पसार ऐसे जन को मिलिए 

उनकी संगत में पुष्पित हो खिलिए! 

रचनाकार 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

When Feelings Run Dry…

When feelings run dry,

You live in a landscape barren

Where nothing grows or sprouts.

In the mad din of things material,

You just barely merely exist,

Trying to salvage your soul 

That has run out of its food.

Left in this spiritual wasteland

Is a strange benumbing discontent,

A restlessness that sears your being,

Nibbling at its core, an unyielding rat! 

When will the vital river come alive

To rejuvenate our core and make it thrive? 

When will the song bird come back, O, when?  

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

नए साल की हो नई रीत

एक साल और बीता 

कुछ खट्टा कुछ मीठा 

कुछ रह गया रीता 

कुछ ख्वाहिशें हुईं पूरी 

कुछ रह ही गईं अधूरी 

टूटे कुछ  सजीले सपने

पराए हो गए जो थे अपने 

कोई राह जाते पिछड़ गया 

 कोई जग छोड़  बिछड़ गया 

जहाँ कुछ  नए रिश्ते मिले 

पुरानों को खा गए गिले 

जंगों के रह-रह शोले भड़के

 परवान चढ़े  कितने लड़ के 

कितने नफ़रत की भेंट चढ़े 

उखड़े कितने जो मुर्दा थे गड़े 

हुक्मरानों ने फिर खेले खेल

तुम्हारी हमारी बन गई रेल 

बढ़ गई कितनी धक्का-पेल 

कैसा अजब हो रहा ये खेल 

धुएँ के बादल हो गए अति गहरे 

लग गए प्रदूषण के कड़े पहरे 

तकनीक जो सिर चढ़ है बोली

मानव ने तो मानवता ही  खो ली 

कहीं पैसा पानी सरीखे बरसा

तो कोई रोटी के लिए है तरसा 

गए साल की अजब थी चाल 

देखें क्या लाता है  नया साल 

नए साल की हो नई रीत 

जग में बढ़े सद्भाव और प्रीत 

नए गीत हों और नई उमंग

प्रेम सम्भाव की उठे तरंग 

 जीवन को मिले नई दिशा 

नई भोर हो, छट जाए निशा! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

* क्योंकि अब नव वर्ष दस्तक दे रहा है , आप सब को आगामी वर्ष और आने वाले सभी वर्षों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! आप सब का जीवन प्रत्येक दृष्टिकोण से सुखद और मंगलमय हो! उच्च विचार, सुंदर भावनाएँ और सुकर्म आपके जीवन को सुशोभित करें! आप सब स्वस्थ रहें, आनंद में रहें, इस बहुमूल्य जीवन को सार्थक बनायें और हम सब  मिलकर ईश्वर की असीम कृपा से एक सुंदर संसार का निर्माण करें !

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

मुझे गिला नहीं …

मुझे गिला नहीं कि तूँ बिछड़ गया 

टीस ये है तूँ मेरा कभी था ही नहीं

मैं जानता था की सच का रस्ता होगा दुश्वार 

मगर तूँ उस राह का मुसाफ़िर कभी था ही नहीं 

लगता  था मंज़िल-ए – मुक़्क़दस तेरे कदम चूमेगी 

मगर तूँ उस मंज़िल का तलबगार कभी  था ही नहीं

सोचता था चोटियों पे फहरायेगा तूँ अपना परचम  

मगर उन बुलंदियों का तूँ कभी हक़दार था ही नहीं 

उम्मीद थी तूँ बनेगा मेरा पुर ख़ुलूस हमसाया 

ये ख़बर न थी तेरा साया भी तेरे साथ नहीं 

-दुश्वार = मुश्किल 

-मंज़िल-ए-मुक़द्दस = पाक पवित्र मंज़िल 

-तलबगार= इच्छुक 

-परचम = झंडा 

-पुर ख़ुलूस= उदार, निश्छल 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

 #arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

अंधे युग की टेढ़ी चाल

अंधे युग की अंधी दौड़ 

आगे दौड़,  पीछे चौड़ 

अंधे युग की अंधी बातें 

सहमे दिन ,काली रातें 

अंधे युग की टेढ़ी चाल 

रूठे सुर, बिगड़ी ताल

अंधे युग की अंधी भूख 

गई समझ की डाली सूख 

अंधे युग के विकृत बोल 

भरे घावों को देते खोल 

अंधे युग में झूठ की जीत

बन गई यह दुनिया की रीत 

अंधे युग का यह निर्मम सच 

विरला कोई पाया इससे बच! 

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

कौन है वो ?

वो कौन है जो बन मेरा मुर्शिद

हर घड़ी मुझे राह दिखाता है 

पल-पल मेरा हौंसला बढ़ाता है 

 टेड़े रस्तों पे भी फ़ख़्र से चलाता है 

कौन है जो गहरी उदास शामों को 

जला उम्मीद की शमा रौशन बनाता है 

बैचैन बे-करार लम्हों में मुझे 

सकूँ और चैन की नींद सुलाता है 

कौन है जो उस मीठी नींद से जगा मुझे

खूबसूरत सहर से रू-ब-रू कराता है 

कौन है जो बेहतरीन रूहों से मिलाता है

इलाही इल्म  की अलख जगाता है 

दुश्वारिओं को दूर किए जाता है 

इक नूरी दुनिया की ओर लिए जाता है 

कौन है वो ? 

*मुर्शिद = guide

सहर= morning 

इलाही इल्म = divine knowledge

दुश्वारियां = difficulties 

नूरी दुनिया = a world of celestial light

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started