What You Give It, Life Gives You Back Manifold

Life can be fun,

But then it can also make you sweat and run,

It can be quite dicey,

And act stiff-lipped and pricey,

It can turn everything upside down,

It can scowl at you and frown,

It can flatten you to the earth,

Of the blows it can deal you there is no dearth,

But then it can also treat you nicely

If you are aware and decide to live wisely,

It can you with kid gloves treat,

If you it with a loving embrace greet,

It is to different people different things,

It can keep you afloat or eclipse your wings,

It can make you or you mar,

If you with negativity try it to tar!

What you give it, life gives you back manifold,

This is a tale sages down the ages have us told!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

हर पल को तूँ सहर्ष स्वीकार कर

हर पल को तूँ स्वीकार कर,

न कर विरोध उसका, न प्रतिकार कर,

हर पल में छिपी अमूल्य निधि,

सीख ले उससे जीने की विधि ,

असीमित सम्भावनाएँ पलतीं पल के गर्भ में,

न गवाँ उनको तूँ अपने दर्भ में,

पल में तूँ देख सारा ब्रह्मांड,

पल में है ज्ञान प्रकांड,

पल में ही जीवन का सार,

एक पल लगा सकता है बेड़ा पार,

पल में ही जीवन फलता फूलता,

पल ही होता सारगर्भित मूलतः,

पल में ही होता जीवन उदय,

पल में ही पल्लवित होता हृदय,

पल को ही अपना इष्ट जान,

पल को ही अपना सर्वस्व मान,

हर पल को तूँ सहर्ष स्वीकार कर,

न कर विरोध उसका, न प्रतिकार कर!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

नस नस में है जो बसता

राम नाम तोते मानिंद बोले,

राम न पाया कोये,

अंतर्मन की जो आँख न खोले,

रहे पड़ा वो सोए!

राम तो है घट में विराजे,

सुंदर उसकी छवि है साजे,

अंदर उसकी ख़ुशबू फैले,

कहाँ जानें जो मन हैं मैले?

राम हमारे साथ हैं जगते,

साथ हमारे हैं वो सोते,

फिर हम क्यों बेचैन हैं होते,

क्यों हाथ मलते, क्यों हैं रोते?

नस नस में है जो बसता,

साथ है रोता, संग है हंसता,

उसे पाने को बाहर हैं फिरते,

एड़ी घिसते, पड़ते गिरते,

सब के अंदर जो एक रहता,

उसके नाम पे लड़ते फिरते!

मूढ़ मति हम भेद न पाएँ ,

जो अंग संग, उससे दूर हम जाएँ ,

जहालत के हैं जब बादल छाएँ ,

यूँ ही औंधे गिरें हम और यूँ ही हैं मुँह की खाएँ!

ऊपर नीचे, बाहर अंदर,

उसे ही देखे मस्त कलंदर,

उसी का सुनाई देता नाद चहूं ओर,

फिर भी हम क्यों न करते गौर?

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

फिर भी चलता रहेगा यह कारवाँ

यह वक़्त का रेला,

यह ज़िंदगी का मेला,

तूँ ख़त्म हो चुकेगा,

फिर भी यह न रुकेगा,

न रहेंगे बाग़ और बाग़बान,

फिर भी चलता रहेगा यह कारवाँ,

हम सभी वक़्त की गर्द में जाएँगे खो,

इक गहरी नींद जाएँगे सो,

वक़्त का दरिया तो यूँ ही बहता रहेगा,

अपनी ख़ामोश ज़ुबान में बहुत कुछ कहता रहेगा,

मदमस्त हम, वक़्त रहते कहाँ कुछ सुनेंगे,

कहाँ हम थमेंगे, कहाँ कुछ गुनेंगे?

कितना भी हो गुमान, वक़्त का रेला तो ले जाएगा बहा,

पता भी नहीं होगा, हो जाएँगे हवा,

हमें हो या न हो मंज़ूर,

यही ज़िंदगी का अदब, यही दस्तूर!

वक़्त का हिसाब तो है सीधा और साफ़,

न कभी किया है, न कभी करेगा हमारी गुस्ताखियों को माफ़!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

आईना झूठ नहीं बोलता

आईना झूठ नहीं बोलता,

हमारी बंद गिरहें खोलता,

दिखाता हमें हमारा सच,

जिससे हम नहीं सकते बच ,

आईने में खुद को देखना जानना ज़रूरी है,

क्यों भागें खुद से, ऐसी भी क्या मजबूरी है?

सच से भाग कर जाएँगे भी कहाँ,

जब लौटेंगे तो यहीं मिलेगा खड़ा,

क्यों न अभी उससे साक्षात्कार कर लें,

अभी दो दो चार कर लें,

अभी देखें ग़र उसकी आँखों में आँखें डाल,

तो शायद समझ पाएँ अपना हाल,

बेंध पाएँ स्वरचित भ्रमजाल,

जी पाएँ कुछ सार्थक घड़ियाँ,

जोड़ पाएँ रचनात्मक कड़ियाँ,

ले पाएँ सुख की साँस,

क्योंकि, माने या न मानें, असत्य है तो अंतत: गले की फाँस!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

हमारे रणबाँकुरे शहीदों को समर्पित कुछ श्रद्धा सुमन

अपने लहू से लिखी जिन्होंने अपने मुल्क की कहानी,

खून में थी जिनके निराले जोश की रवानी,

देश के लिए था प्यार जिनका सर चढ़ कर बोलता,

किसी निजी स्वार्थ को ले जिनका मन कभी न डोलता,

ऐसे जाँबाज़ शहीदों के उऋण रहेंगे सदा,

शब्द थे जिनके तलवार और लेखनी जिनकी गदा,

उन मतवालों के सदके आज़ादी का वट वृक्ष आज फल फूल से है लदा,

इसीलिए हमारी आने वाली नस्लें उन्हें देती रहेंगी सदा,

अपना सब कुछ लुटा कर उन्होंने बचाई माँ की लाज,

इसी लिए यह रणबाँकुरे बने रहेंगे क़ौम के सरताज,

केसरी रंग से जिन्होंने इस धरा को था सजाया,

साम्राज्यवादी ताक़तों की ईंट से ईंट को बजाया,

आज न सिर्फ़ उनकी याद को सलाम करें,

ले उनसे उनसे कुछ सीख, अपनी जननी के लिए कुछ काम करें,

देश दुनिया के लिए कुछ कर मिटने को हो जाएँ ग़र तैयार,

तो गौरवान्वित हो जीवन, सारे जहां का पाएँ प्यार!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

होली है,भई, होली है

होली का त्योहार,

सुंदर हो व्यवहार!

सुंदर हो व्यवहार,

रंगों से सब को नहलायें,

प्रेम का जामा ओढ़ कर

सब को गले लगाएँ!

सब को गले लगाएँ,

यही कहती होली की रीत,

बिसार दें उस बात को

जो कब की गयी है बीत!

जो कब की गयी है बीत,

उसे छोड़ बढ़ें अब आगे,

जीवन है नित नया,

नयी उसकी बुनती, नए उसके धागे!

नयी उसकी बुनती, नए उसके धागे,

यही है जीवन का सार,

फिर क्यों वैमनस्य और अलगाव का

हम ढोते फिरते भार!

आओ इस होली पर

मानें सब को अपना मीत,

यही हमारी शोभा, यही हमारी जीत,

यही हैं सच्चे इस उत्सव के रंग,

आओ खेलें होरी सब को लेकर संग!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Its Sheer Gladness Seeps into Your Pores

The hordes of flowers to the rhythm of the spring dance,

So coyly do they sideways glance,

The weather at its glorious best

Wakes up creatures from their winter rest,

It makes them get up on their feet and move

As to its glorious medley they groove,

As chirpy colourful birds after each other dart,

You can hardly find in this sesaon any wart,

As squirrels with lightening speed up and down trees form a train,

As they so swiftly nibble at every bit of grain,

You feel like feeding them from your hands

So that around your fingers they can wave their magic wands,

As some birds crazily at their reflection in your window peck,

Even they can not the beauty of the moment wreck,

The discordant notes are so few and far between in this season

That its sheer gladness seeps into your pores without much reason!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Put Them on the Mat and Be Victorious

Our inner demons do us chase,

Well! the can they raise!

In the shadows can you find them lurking,

They make you frown and leave you sulking!

They are not our companionable fellow walkers,

They are stalkers of pesky stalkers!

Are we by their presence amused?

No, they leave us stupefied and bemused!

O Boy! It does take some courage to them confront,

To look them in the eye and face them upfront!

But this ferocious bull by the horns we need to catch,

Its diabolical strength with our valour do we need to match!

They will raise din and be distractedly uproarious,

But we have it in us to put them on the mat and be victorious!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

So Did He Chortle

‘ I am a mere mortal’,

So did he chortle,

When it is going to be dust unto dust,

Why should I let falsehood my conscience rust?

When nothing is at stake,

Why should I things fake?

When nothing is the end,

Why let trickery my soul sear and rend?

When life is just a flash in the pan,

Why let sheer chicanery make me pale and wan?

Why not through this life travel light,

Why not stick to what I feel to be right,

Since in the cosmic scheme I am not even a speck,

Why should I let any delusions my peace wreck?

Why even bother to leave my footprints on the sands of time,

When all it matters is to be in sync with the cosmic rhythm and rhyme ?

‘ I am a mere mortal.’,

So did he chortle,

And went his natural way,

Light of spirit, buoyant and gay!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started