सत्य तो रहता सदा अजय

सत्य की होती असत्य पर विजय,

क्योंकि सत्य तो रहता सदा अजय,

सत्य न होता खंडित, न अविभाजित,

न होता वह कभी पस्त, न पराजित,

सत्य का तेज, सत्य की गरिमा,

बाँच न सके कोई उसकी महिमा,

सत्य तो है अविचल लोह- स्तम्भ,

पराजय का मुँह देखें असत्य और दम्भ,

जग जननी है सदा सत्य की रक्षक,

मार गिराए अन्यायी और भक्षक,

सत्य को दिव्य बल देती माँ शक्ति,

सद्कर्म से आगे न कोई भक्ति,

सत्य मार्ग पर जो निर्भय चलता,

भगवती कृपा से फूलता-फलता!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

पल में बसती सारी सृष्टि

बीती बात बिसारिए,

अपना आज संवारिए,

बीत गया जो कल,

कभी न लौटेगा वह पल,

जो समय के गर्त में खो गया,

अतीत का भाग वह हो गया,

उसको लेकर न समय गँवाइए,

इस पल में सार्थकता पाइए,

जीवन इस पल में सिमटा,

सम्पूर्ण अर्थ इस में है लिपटा,

इस में है जीवन का सार,

इस में सम्भावनाएँ अपार,

यही लगाएगा बेड़ा पार!

पल की जो महिमा जाने,

पल को ही वह सब कुछ माने,

पल में उद्गम, पल में प्रलय,

पल में विघटन, पल में विलय,

पल में बसती सारी सृष्टि,

पल में मिलती व्यापक दृष्टि,

इसे न जानें सत्य अल्प,

पल कर सकता कायाकल्प,

पल को जानिए अमूल्य निधि

पले जिसके गर्भ में जीवन विधि!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

रुकने का यहाँ क्या काम?

मुश्किल है अलविदा कहना,

मुश्किल है जुदाई का दुःख सहना,

पर ज़िंदगी तो है चलने का नाम,

रुकने का यहाँ क्या काम?

चाहे हमें एक दूसरे पर कितना भी प्यार क्यों न हो आता,

वक़्त का बहाव हम सब को है बहा ले जाता,

ले जाता हमें नयीं मंज़िलों की ओर,

करिए इस बात पर ज़रा गौर,

समय की नाव पर सवार,

न जाने कहाँ जा उतरेंगे पार,

पीछे छोड़ी जो रिक्तता, वह भी भर जाएगी,

नियति चुप-चाप अपना काम कर जाएगी,

फिर क्यों करें रोकने की कोशिश, क्यों रोएँ और रुलाएँ,

क्यों न प्रियजनों को दें शुभ आशीष और मिल उन संग उत्सव मनाएँ,

क्यों न उन्हें ख़ुशी से करें विदा, लेकर उनकी बलाएँ?

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

बेटियाँ माँ-बाप की जान हैं होती

बेटियाँ माँ-बाप की जान हैं होती,

उनके दिल की ज़ुबान हैं होती,

उनके दम से होता रौशन गुलज़ार,

उनकी ख़ुशबू से महके संसार,

मीठे प्यारे उनके बोल,

कोई आंक सके न उनका मोल,

अपना धीरज वो कभी न खोतीं,

घर कुनबे की शान वो होतीं,

कुदरत का नायाब तोहफ़ा उन्हें मानो,

उस रब की ख़ास मेहर उन्हें जानो,

जहां वो अपना परचम फहरातीं,

बसती वहीं ख़ुशियाँ, फसलें लहरातीं,

बेटियाँ बचाने का न करो गुमान,

बख्शो इज़्ज़त उन्हें, करो ख़ुद पे एहसान,

घर-दुनिया की वो होतीं जान,

मोहब्बत करो उनसे, करो उन पे मान!

बेटियों के इस मुबारक दिन पर सभी नायाब बेटियों को को समर्पित

अरुण भगत

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

हवाओं से पूछा मैंने

हवाओं से पूछा मैंने,

कहाँ तुम रहतीं हमेशा उड़ती,

न पीछे देखतीं, न मुड़तीं,

अपने घोड़ों पे सवार,

आनंद मनातीं अपार,

नए शहरों को चूमतीं,

नए गावों में घूमतीं,

पहाड़ों के ऊपर इतरातीं,

सागर पर बल खातीं,

मरुस्थलों से जूझतीं

जबकि दुनिया तुम्हें पूजती,

न तुम्हारा कोई ठौर, न ठिकाना

आज यहाँ, तो कल कहीं और दिन बिताना,

क्यों नहीं तुम ठहरतीं,

जहां कोई बगिया हो महकती,

जहां रमणीक हो कोई स्थल,

क्यों नहीं रुकतीं वहाँ एक पल?

हंस कर बोली हवाएँ,

तुम नहीं समझते हमारा मर्म,

गतिमान रहना हमारा धर्म,

चलने में ही तो है अर्थ,

बाक़ी जानो सब व्यर्थ,

देखो, सम्पूर्ण ब्रह्मांड है चलता,

रुके का कभी कुछ नहीं है फलता,

जो रुका, कुचक्र में वह गया फँस,

मोह-माया के दलदल में वह गया धँस,

जो रुक गया, वह निम्न है भोगी,

सो सबसे उत्तम रमता योगी,

घाट-घाट का पानी पीता,

आनन्दमय जीवन वह जीता,

सारी दुनिया को वह जाने अपना,

उसका नहीं कोई संकीर्ण सपना,

व्यापक दृष्टिकोण का वह स्वामी,

उदार हृदय, विचार उसका दूरगामी,

चलने को तुम जीवन जानो,

रुकने को मृत्यु तुम मानो,

चलो, सामने व्यापक सत्य है फैला,

न रुको, न अटको, न करो चित मैला,

बढ़ जाओ नयी दिशाओं की ओर,

कल होगा नया उत्सव, होगी नयी भोर!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

ग़म न कर, अभी बहुत कुछ करना है

ग़म न कर, अभी बहुत कुछ करना है,

हर दुश्वारी से जूझना है, हालातों से लड़ना है,

इस जद्दोजहद में ही तो है ज़िंदगी का मज़ा,

लहरायेगा तेरा परचम ग़र होगी रब की रज़ा,

न हिम्मत तूँ हार और ग़म न कर,

न घुट-घुट के बार-बार तूँ मर,

जाँबाज़ बन, शिद्दत से तूँ जी,

रुसवाई का भी हर प्याला मुस्कुरा के तूँ पी,

शिकस्त हुई है आज, तो कल होगी बेशक जीत,

यही दुनिया की रवायत , यही है इसकी रीत,

याद रख, ज़िंदगी तुम्हें आज़माएगी बार-बार,

सब्र से सह हर वार, बेड़ा होगा तेरा पार,

याद रख, तेरा ख़ुदा है हरदम तेरे साथ,

क्यों हो फ़िक्र ग़र सर पे है उसका हाथ,

और फिर तेरे साथ हैं बेशुमार दुआएँ,

तपती दुपहर में ज्यों ठंडी हवाएँ,

ग़म न कर, अभी बहुत कुछ करना है,

ज़िंदगी का प्याला अभी मायनों से भरना है!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Walk With Me Every Bit Of The Way

Walk with me every bit of the way,

Moving together, let us be gay,

Savouring our togetherness wholly,

Let us shine bright and be jolly,

Let us in mutual warmth glow,

As love from each to the other does flow,

Let this love nurture our soul,

Let it make our fragmented selves whole,

As our solidarity makes our spirits soar,

We should thank our stars and ask for nothing more,

As we walk hand in hand towards the unknown,

In spirit rejuvenated and in confidence grown,

Let us to our togetherness do the honours

Since it has released us from our wretchedness as loners,

A wretchedness that our soul had seared

As the spectre of loneliness its ugly head reared,

A wretchedness that had hollowed us out

Like a feisty and valiant warrior faced with an unprecedented rout!

So let us our love value and cherish,

And pray that no gale of life does our bond perish!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Why Not Be On A Roll?

Why not try to be on a roll,

Why let sadness take a heavy toll?

To be happy to yourself you owe,

Why give way easily to moroseness and woe?

Many storms of life will buffet your rafter,

Have the courage to hide your pain behind your laughter,

When life at you the gauntlet does throw,

Do not start howling, don’t knit your brow,

Your defiant laughter at destiny throw,

And see the powerlessness of every angst and woe,

Your invincible courage will take you places in life

Which with ironies and vulnerabilities is rife,

When you laugh, the world will be rooting for you,

There is no better mantle to wear, nothing finer to do!

So be on a roll

Till time takes its toll,

And above you join the luminous stars

Where there is no mortal agony of endless wars,

Wars within and wars without

Which in this world like mushrooms sprout!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

The Queen has Passed On

The queen has passed on,

Who knows where she has gone?

She has passed into history,

The rest is all a mystery,

She straddled the scene for seventy years,

She presided over her people’s joys and fears,

She was the very epitome of royal grace,

In her deportment you could hardly any blemish trace,

As she clung to the last vestiges of royalty,

She got her subjects’ due deference and loyalty,

As for long she presided over the commonwealth’s fate,

Her heir apparent had to cool his heels and wait,

Now that he has been anointed as the king,

The time has come for his dreams and aspirations to take wing!

This is how chugs along life’s train,

Some passengers get on board while others bow out and detrain!

Arun Bhagat

All rights reserved

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

प्रेम की भाषा जो हैं जानें

जहां प्रेम की गंगा बहती,

प्रभु कृपा वहीं है रहती,

प्रेम रस में हैं जो डूबे,

जीवन से वे कभी न ऊबे,

जहां प्रेम प्रेरित व्यवहार,

वहीं होता आनंद संचार,

प्रेम की भाषा जो हैं जाने,

देवगण भी उनकी मानें,

कृष्ण प्रेम में डूबी मीरा,

प्रेम रतन का पाया हीरा,

प्रेम दीवानी हर गोपी नाचे,

प्रेम पोथी को वह बांचे,

उसी से हुआ उसका बेड़ा पार,

प्रेम में निहित है जीवन सार,

प्रेम सूत्र में जो बंध जाए संसार,

प्रभु की होगी कृपा अपार,

वैमनस्य जीवन से ज्यों जाएगा,

स्वर्ग धरती पर ही उतर आएगा,

प्रेम से जब होंगे निर्मल मन,

जीवन बन जाएगा आनंद वन!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Design a site like this with WordPress.com
Get started