हो एक व्यापक दृष्टिकोण,
सोच न संकुचित हो, न हो गौण!
सागर सा हो हृदय विशाल,
न कोई द्वेष, न मलाल!
जीवन के प्रति हो उमंग,
मन में उठती हो तरंग!
दामिनी की भाँति धमनियों में दौड़ता हो रक्त,
आभा ऐसी जिसे लखने थम सा जाए वक़्त!
जीवन मूल्यों के प्रति हो अपार निष्ठा,
जिससे सहज ही बढ़ती जाए प्रतिष्ठा!
मन हो निर्मल, अंतरात्मा हो शुद्ध,
जैसे भीतर ही विराजमान हो गए हों बुद्ध!
प्रेम पथ सतत विस्तार हो,
जड़ चेतन के प्रति श्रद्धा अपार हो,
स्व:जीवन प्रेरणा का स्तोत्र हो,
ओज से ओतप्रोत हो,
संतुलित विकास हो,
दिव्य ज्ञान का प्रकाश हो,
प्रखर ललाट हो,
बुद्धि के खुले कपाट हों,
चरित्र अविस्मरणीय हो,
जीवन अनुकरणीय हो,
गुण हों अपार, प्रतिभा विलक्षण,
यही हैं उच्च जीवन के लक्षण!
अरुण भगत
#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul
Just Wow!!!
LikeLike
Thank you very much, Neha Ji! I am equally wowed by your very generous response!
LikeLike
उच्च कविता है सर जी बहुत सुंदर। नमस्कार
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, अजय जी! जीते रहिए!
LikeLike
Wonderful poem..👌
Beautifully written..
LikeLike
Thanks a ton, Priya Ji! Life itself is beautiful and wonderful, isn’t it?
LikeLike
Beautiful poem, sir!
LikeLike
Thank you very much, Vijay Laxmi! Beauty lies in the mind of the reader! Stay blessed.
LikeLike
Superb poem Sir and it’s a tonic for mental strength.
LikeLike
Thank you very much, Snehlata Ji! If the poem has worked as a tonic for mental strength, so much the better. We need all the mental strength we can muster in life, don’t we? God bless you!
LikeLike
अद्भुत अभिव्यक्ति
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, प्रियंका जी, अभिव्यक्ति की सराहना के लिए! खुश रहिए!
LikeLike
अद्भुत अभिव्यक्ति
LikeLike
Well said sir❤
LikeLike
Thank you, Sapna dear! Good of you to say so!
LikeLike
Nice💞💞
LikeLike
Thank you, dear! Thanks for responding positively!
LikeLike
अनुकरणीय कविता। बहुत सुंदर कविता लगी सर
बहुत-बहुत धन्यवाद सर 🙏🙏💐💐💐
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, ममता जी! इसी तरह पढ़ते रहिए और उत्साहित करते रहिए!
LikeLike
बहुत ही सुंदर लिखा है सर आपने । हम इन सब खूबियों को अपने जीवन में लाने की कोशिश करेंगे। 😊
LikeLike
धन्यवाद. राशी! जीवन श्रेष्ठता की ओर बढ़ने का की नाम है! ऐसा हमारा सतत प्रयास रहना चाहिए!
LikeLike