मौन में है छुपा बहुत कुछ,
क्या, यह पूछ के तूँ बन न तुच्छ!
मौन से उपजा यह संसार,
मौन में है प्रभु की कृपा अपार!
मौन बहुत कुछ बोलता,
अनेक गाँठें है खोलता!
मौन सत्य से जोड़ता,
बहुत से भ्रम है तोड़ता!
मौन से मिलता परम ज्ञान,
मौन से ही होता है ध्यान!
मौन में छिपी परम शांति,
मौन से दूर होती हर भ्रांति!
मौन ही ब्रह्माण्ड में व्याप्त,
मौन से होती ज्ञान मणि प्राप्त!
मौन से खुलते सब रस्ते,
मौन में ईश्वर हैं बसते!
कोलाहल की ओर न जाइए,
मौन में सब कुछ पाइए!
जितना ज्ञानी, उतना मौन,
यह हमें समझाए कौन?
अरुण भगत
#arunbhagatwrites#poeticoutpourings#outpouringsofmyheart
#writer#poetry#
englishpoetry#indianwriter#poetryofthesoul
#hindipoetry
Wow Sir!!!!
You have beautifully pen down the most important point in life…
LikeLike
मौन का वास्तव में जीवन में बहुत महत्व है , नेहा जी ! इसे समझने की आवश्यकता है!
LikeLike
‘speech is sliver while silence is gold’ ….it reminds me this quote.
very nice …sir
LikeLike
धन्यवाद, सोनिया जी! अच्छा होगा अगर हम सब मौन के महत्व को आत्मसात् करें!
LikeLike
very nice …sir😍😍
LikeLike
धन्यवाद, सपना जी! ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे!
LikeLike
Silence is the best remedy…scintillating element prevalent in each soul…beyond perfection…written beautifully
LikeLike
धन्यवाद, प्रियंका जी! मौन में है जीवन तत्व और जीवन सार!
LikeLike
Waww sir..
Beautifully written the importance of silence..
LikeLike
Thank you very much, Priya dear! Silence is indeed a very important dimension of life!
LikeLike
बहुत बढ़िया कविता है सर। मौन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।
LikeLike
धन्यवाद, राशी! जितना जल्दी मौन के महत्व को जानें, उतना अच्छा!
LikeLike
Well written sir! Wonderful.
LikeLike
Thank you, Vijay Laxmi! God bless you!
LikeLike