आगे दौड़, पीछे चौड़ ,
कैसी लगी है जग में होड़?
अंधी दौड़ में सब सरपट भागे,
बिखर गए हैं सब धागे!
टूट गया सब ताना बाना,
किसी का मर्म न कोई है जाना!
किसी की पीड़ा कोई न जाने,
हर कोई अपना दर्द है माने!
गिरते हुए को कोई न उठाए,
हर कोई उल्टा पाठ पढ़ाए!
मुख से करते राधे-राधे
हर कोई अपना स्वार्थ है साधे!
हर कोई अपने लोभ से लिपटा,
हर कोई अपने आप में सिमटा!
मन की कोई मन न जाँचे,
तन की महिमा हर कोई बांचे!
सब जकड़ें है मोहपाश में,
सब फँसे हैं छद्म जाल में!
हर कोई अपने नशे में झूमे,
यूँही समय का चक्का घूमे!
अरुण भगत
बहुत सुंदर कविता लिखें है सर। 🙏🙏🙏
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, ममता जी! जीती रहिए!
LikeLike
Bahut bahut dhanyavaad, Mamta Ji! Khush rahiye!
LikeLike
Beautiful poem sir!
LikeLike
Thank you, dear! Glad you liked the poem!
LikeLike
Nice lines sir😍
LikeLike
Thank you, Sapna dear! May the Lord shower His blessings upon you!
LikeLike
Superb lines Sir!
Harsh reality!!
LikeLike
Thank you, Neha Ji! Harsh realities are also a part of life and need to be reckoned with, don’t they?
LikeLike
Bhot khoob sir..!!
LikeLike
Bahut bahut dhanyavaad, Priya Ji! Khush rahiye!
LikeLike
बहुत ही सुंदर रचना गुरु जी
LikeLike
Bahut bahut dhanyavaad, Priya Shishya!
LikeLike
बहुत सटीक लिखा है Sir👏👏👏🙏🙏🌻🌻
LikeLike
Thank you very much, Meenakshi Ma’m, for adding to my confidence! Stay blessed.
LikeLike
बिल्कुल सही सर । यह कविता जीवन की सच्चाई को दिखाती है । सब लोग अपने आप में ही लगे हुए हैं । हम यह नहीं देख पा रहे की दूसरे की क्या दशा है।
LikeLike
बिलकुल सही, राशी! मनुष्य ने अगर पर की पीड़ा नहीं जानी तो फिर मानव तो न हुआ!
LikeLike