अपने कटने पे हर पेड़ पुरनम रोया
मगर नहीं जागा बशर का ज़मीर सोया
वो जो बर्बादी के रास्ते पे चल पड़े हैं
उनके गुनाहों के साये उन्हें घेरे खड़े हैं
क़ुदरत देख रही है इंसान की तशद्दुत का मंज़र
देख रही है उसे अपने सीने में घोंपते हुए ख़ंजर
कहाँ खुदा के हाथों उसे बख़्शा जाएगा
किया है जो उसने वही तो सामने आयेगा
नहीं है उसका घड़ियाली आंसू बहलाना काफ़ी
बोए ज़हरीले बीजों की कहाँ है कोई मुआफ़ी
पुरनम= आँख भर कर
बशर = इंसान
तशद्दुत= हिंसा, आक्रमण
अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

