आओ फिर बच्चे बन जाएँ,
चंदा मामा से बतियाएँ,
उड़ें पवन के साथ
डाल हाथों में हाथ,
कोई भेद-भाव न जानें,
सबको अपना ही मानें,
अभी रूठें, , अभी मन जाएँ,
सबसे प्यार हैं पाएँ,
बालक बन जाएँ अबोध,
फैलाएँ हर्ष और प्रमोद,
फिर से पक्के दोस्त बनाएँ,
एक-दूजे पे वारी जाएँ,
बीती बात का न बोझ उठाएँ,
नित नए बन जाएँ,
बचपन का क्या कहना,
वो तो है जीवन का गहना,
हमारे अंदर जो बच्चा पलता,
सदा रहे वह फूलता-फलता,
मीठी लोरी उसे सुनाएँ,
लाड़ करें और उसे रिझाएँ,
देखें, कहीं न जाए खो
हमारे जीवन की है वह लौ!
बाल दिवस पर हम सब के अंदर छिपे प्यारे नन्हे से बालक को समर्पित है यह रचना!
अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry
#childhood is best❣️
LikeLike
Yes, childhood is indeed the golden period of one’s life! May the child inside us always thrive!
LikeLike
Some memories are unforgettable, remaining ever vivid and heartwarming!🥰🥰
LikeLike
So true, Adsu dear! Many of our childhood memories are indeed so warm, happy and unforgettable that they are a real treasure trove!
LikeLike
Yes, Adsu, many childhood events get etched on our mind and, whenever recalled, give us great joy! Thanks for responding! Stay blessed.
LikeLike
बहुत उम्दा लिखा है सर। बचपन सबसे अनमोल और अच्छा होता है। हमें अपने अंदर के बच्चे को हमेशा बनाए रखना चाहिए ताकि हम अपने जीवन की छोटी – छोटी खुशियों का आनंद ले सकें।
LikeLike
धन्यवाद, राशी! अपने अंदर के बच्चे को जीवित रखिए और जीवन आनन्दमय बनाइए!
LikeLike