ए रब, हमें ले चल उस दुनिया में वापिस

खुद से क्या चाहिए मुझे

मैं खुद ही न जानूँ,

है दिल में कोई ख़लिश,

मैं खुद ही न मानूँ,

बे नूर सा क्यों लगे मंज़र,

कौन है यह जाने,

म्यानों से बाहर निकले हैं ख़ंजर,

हवा में हैं गिले-शिकवे और ताने,

इंसान इंसान से पाले वैर,

हर कोई लगे है ग़ैर,

फ़िज़ा में घुल गया है ज़हर,

ख़ौफ़ज़दा से रहें हम आठों पहर,

हम तो चले थे बनाने दुनिया को जन्नत,

इस बेज़ार ज़िंदगी की तो न माँगी थी मन्नत,

यह वक़्त हमें कहाँ ले आया,

इस तरक़्क़ी से क्या है हमने पाया

जिसने अपनों को अपनों से कर दिया जुदा,

कैसा अजब सा बन गया है यह मु’आशरा , ए ख़ुदा,

चलने लगी हैं कैसी यह खुश्क हवाएँ

जिनमें न सुनायी दें किसी को किसी की सदाएँ,

ए रब, हमें ले चल उस दुनिया में वापिस,

जहां एहसास थे ज़िंदा और अख़लाक था हाफ़िज़,

जहां ख़ुदा का था बड़ा करम,

जहां रूहें थी रौशन और दिल थे नरम!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry

Published by Arun Bhagat

I love to talk through my writings.@

14 thoughts on “ए रब, हमें ले चल उस दुनिया में वापिस

  1. जहां रूहें थी रौशन और दिल थे नरम ।।
    वाह वाह , sir… u have painted a visual image, reminding of the days bygone when eating together in joint families and sharing dukh sukh was the norm. Progress brings cold hearts and depleted souls in its wake! Pathetic!

    Like

    1. Thank you very much, Manjula Ji, for your kind appreciation! We can not go back to the past but, taking a cue from the past, we can always get together to create a warmer and more loving world instead of throwing up our hands in despair, can’t we? And the sooner we get proactive in the matter, the better!

      Like

  2. Very well put, Professor Saheb! The world has completely changed over the last few decades. A person’s focus has shifted from ‘WE’ to ‘I’ and we have moved to a completely materialistic world, where only the end goal matters and not the means to achieve it. The means could involve deceit, trickery, violence or anything else, not justifiable. True, it does make one despondent. But, being optimistic folks, we must do our best and pray and hope that the world regains it senses and moves back on the path of Dharm.

    Like

  3. वाह सर! बहुत ही अच्छी कविता लिखी है। आजकल वक्त इतना बदल गया है कि किसी के पास किसी के लिए समय ही नहीं है। पहले का वक्त ही अच्छा था जब पैसा कमाने की इतनी होड़ नही थी, जलन, वैर कुछ भी नही था और या तो वो वक्त अच्छा था जब हमें इन सबका कुछ पता ही नहीं था यानी हमारा बचपन।

    Like

    1. धन्यवाद, राशी! बीता वक़्त तो वापिस नहीं ला सकते, लेकिन मौजूदा हालात को बेहतर बनाने के लिए हम सब एक मिली-जुली कोशिश ज़रूर कर सकते हैं और वो हमें करनी भी चाहिए अपने हित में और सर्व हित में!

      Like

Leave a reply to Sahil puri Cancel reply

Design a site like this with WordPress.com
Get started