अपना दर्द खुद से बाँटें,
खुद ही चुनें राह के काँटे,
खुद ही सिएँ अपना चाक सीना,
सीखें खुद ही के साथ जीना,
खुद ही ज़ख्मों पे मरहम लगाएँ,
खुद ही बलाओं को दूर भगाएँ,
खुद ही करें खुद का मुआयना,
खुद ही दिखाएँ खुद को आईना,
कौन आएगा तुम्हारा हाथ थामने,
कौन आएगा तुम्हारा हाल जानने,
कौन आएगा तुम्हें सकूँ देने,
कौन आएगा तुम्हें आग़ोश में लेने,
किस को अब फ़ुरसत अपने दीदार से,
क्या लेना किसी को अब विसाल ए यार से,
सब अब खुद को ही भरमा रहे,
खुद की तारीफ़ खुद से ही फ़रमा रहे,
तुम भी अब पकड़ो अपनी राह,
न रखो किसी से कुछ पाने की चाह!
अरुण भगत
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul
👌👌👌
LikeLike
Thanks for responding and appreciating the poem, dear! Be happy.
LikeLiked by 1 person
बहुत ही सुंदर प्रेरकशील कविता ।👌👌👌
LikeLike
बहुत बहुत शुक्रिया, ममता जी! जीती रहिए!
LikeLike
जीवन का सत्य सुंदर शब्दों में।
Congratulations on a commendable creation, sir💐💐👏👏
LikeLike
Thanks for responding, Manjula Ji! This is one dimension of truth because truth is multi-dimensional. And this dimension has of necessity come to the fore in these times when human bonds have weakened and many of us have fallen prey to loneliness and isolation. Thanks for your kind appreciation! God bless you!
LikeLike