पल में बसती सारी सृष्टि

बीती बात बिसारिए,

अपना आज संवारिए,

बीत गया जो कल,

कभी न लौटेगा वह पल,

जो समय के गर्त में खो गया,

अतीत का भाग वह हो गया,

उसको लेकर न समय गँवाइए,

इस पल में सार्थकता पाइए,

जीवन इस पल में सिमटा,

सम्पूर्ण अर्थ इस में है लिपटा,

इस में है जीवन का सार,

इस में सम्भावनाएँ अपार,

यही लगाएगा बेड़ा पार!

पल की जो महिमा जाने,

पल को ही वह सब कुछ माने,

पल में उद्गम, पल में प्रलय,

पल में विघटन, पल में विलय,

पल में बसती सारी सृष्टि,

पल में मिलती व्यापक दृष्टि,

इसे न जानें सत्य अल्प,

पल कर सकता कायाकल्प,

पल को जानिए अमूल्य निधि

पले जिसके गर्भ में जीवन विधि!

अरुण भगत

सर्वाधिकार सुरक्षित

#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul

Published by Arun Bhagat

I love to talk through my writings.@

18 thoughts on “पल में बसती सारी सृष्टि

  1. खूब कहा प्रोफेसर साहेब! जीवन को न तो भूत काल में जिया जा सकता है न भविष्य काल। जीवन तो केवल आज और इस पल में जिया जा सकता। जीवन को इस सत्य को जानने के पश्चात बीते तथा आने वाले समय के बारे में सोचना व्यर्थ है। कर्म केवल आज में ही संभव है।

    Like

    1. बहुत बहुत धन्यवाद, भाई! पल को सब कुछ जान चैतन्य होकर जीना ही सार्थक जीवन है।

      Like

  2. समय की महत्ता पर आपने बहुत अच्छा प्रकाश डाला है।
    इतनी अच्छी कविता लिखने के लिए सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏🙏🙏💐💐💐💐

    Like

    1. ममता जी, आपका भी इस कृति को विशाल हृदय से सराहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!

      Like

  3. पल-पल का महत्व बताती सुंदर कविता👏👏👏👌👌💐

    Like

    1. मीनाक्षी जी, अच्छा लगा कि रचना आपको अच्छी लगी! बहुत बहुत धन्यवाद! खुश रहिए और अपनी रचनाएँ को भी साँझा करते रहिए।

      Like

  4. बहुत ही मनोरम कविता गुरु जी 😊😊🙏🙏

    आपको सादर प्रणाम 🙏

    Like

    1. आपकी मनोरम प्रतिक्रिया के लिए आपका भी अभिवादन और बहुत बहुत धन्यवाद, भोला जी!

      Like

  5. जो बीत चुका है उसे सोच कर हम अपना आज भी बर्बाद कर देते हैं बल्कि हमें आज को संवारना चाहिए।

    Like

    1. बिलकुल सही, राशि! हमारा सारा ध्यान वर्तमान पर केंद्रित होना चाहिए!

      Like

Leave a reply to Arun Bhagat Cancel reply

Design a site like this with WordPress.com
Get started