बीती बात बिसारिए,
अपना आज संवारिए,
बीत गया जो कल,
कभी न लौटेगा वह पल,
जो समय के गर्त में खो गया,
अतीत का भाग वह हो गया,
उसको लेकर न समय गँवाइए,
इस पल में सार्थकता पाइए,
जीवन इस पल में सिमटा,
सम्पूर्ण अर्थ इस में है लिपटा,
इस में है जीवन का सार,
इस में सम्भावनाएँ अपार,
यही लगाएगा बेड़ा पार!
पल की जो महिमा जाने,
पल को ही वह सब कुछ माने,
पल में उद्गम, पल में प्रलय,
पल में विघटन, पल में विलय,
पल में बसती सारी सृष्टि,
पल में मिलती व्यापक दृष्टि,
इसे न जानें सत्य अल्प,
पल कर सकता कायाकल्प,
पल को जानिए अमूल्य निधि
पले जिसके गर्भ में जीवन विधि!
अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul
👌👌👌
LikeLike
धन्यवाद, अंकित जी! खुश रहिए!
LikeLike
Bhot khoob❤️
LikeLike
Thank you, Sahil! God bless you!
LikeLike
खूब कहा प्रोफेसर साहेब! जीवन को न तो भूत काल में जिया जा सकता है न भविष्य काल। जीवन तो केवल आज और इस पल में जिया जा सकता। जीवन को इस सत्य को जानने के पश्चात बीते तथा आने वाले समय के बारे में सोचना व्यर्थ है। कर्म केवल आज में ही संभव है।
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, भाई! पल को सब कुछ जान चैतन्य होकर जीना ही सार्थक जीवन है।
LikeLike
समय की महत्ता पर आपने बहुत अच्छा प्रकाश डाला है।
इतनी अच्छी कविता लिखने के लिए सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏🙏🙏💐💐💐💐
LikeLike
ममता जी, आपका भी इस कृति को विशाल हृदय से सराहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
LikeLike
पल-पल का महत्व बताती सुंदर कविता👏👏👏👌👌💐
LikeLike
मीनाक्षी जी, अच्छा लगा कि रचना आपको अच्छी लगी! बहुत बहुत धन्यवाद! खुश रहिए और अपनी रचनाएँ को भी साँझा करते रहिए।
LikeLike
बहुत ही मनोरम कविता गुरु जी 😊😊🙏🙏
आपको सादर प्रणाम 🙏
LikeLike
आपकी मनोरम प्रतिक्रिया के लिए आपका भी अभिवादन और बहुत बहुत धन्यवाद, भोला जी!
LikeLike
Life is so unpredictable sir….. Awesome lines ❣️😇
LikeLike
Thank you very much, dear! Life is unpredictable, therefore the present moment is all that we have and it is up to us as to what we do with it.
LikeLike
जो बीत चुका है उसे सोच कर हम अपना आज भी बर्बाद कर देते हैं बल्कि हमें आज को संवारना चाहिए।
LikeLike
बिलकुल सही, राशि! हमारा सारा ध्यान वर्तमान पर केंद्रित होना चाहिए!
LikeLike
❤️❤️
LikeLike
Thank you very much, Adsu dear! Stay blessed.
LikeLike