तिरंगे की हम शान बढ़ाएँ,
चरित्र को अपने सबल बनाएँ,
लक्ष्य हों ऊँचे, साधन नेक,
आगे बढ़ें हम होकर एक,
आज़ादी के बनें रखवाले,
देश की गरिमा के मतवाले,
इस पुण्य धरा को शीश नवायें,
विश्व को शांति का पाठ पढ़ाएँ,
सबका साथ, सबका विकास,
सबके जीवन में घुले मिठास,
सबका हो सम्मिलित प्रयास,
राष्ट्र रचे एक नया इतिहास,
गौरवमयी इतिहास दोहराएँ,
अद्वितीय संस्कृति का ध्वज फहरायें,
अदम्य साहस, ज्वलंत ललाट,
सौभाग्य के खुल जाएँ पाट,
‘स्व’ अमृत का करें रसपान,
नए शिखर हों, नव सोपान ,
स्वाधीनता का पावन पर्व मनाएँ,
भारत विश्वगुरु बन जाए ,
जिससे विश्व का हो कल्याण,
जगत बने सुंदर उद्यान!
पुण्य भारत भूमि को स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर सादर और सप्रेम समर्पित
अरुण भगत
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul
बहुत अच्छी लगी राष्ट्रीय कविता।
बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏🙏💐💐
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद आपका, ममता जी, कविता और उसमें निहित राष्ट्र भाव को सराहने के लिए! जीती रहिए!
LikeLike
Nice lines sir ❣️
We proudly say we r Indians 🇳🇪
LikeLike
Thank you very much, Sapna dear! Yes, let us be proud of being Indians and say so as well!
LikeLike
Nice sir❤️
LikeLike
Thank you very much, Sahil darling, for your kind appreciation! Stay blessed.
LikeLike
Nice Composition, Sir!👏🏼👍🏼
‘Advitiye Sanskriti ka dhwaj fehraayein’
We all hv to add drops to the infinite ocean that Indian culture really is!… eternal wisdom of India deseves to be preserved!
Great thought!
LikeLike
Thank you very much, Manjula Ma’m! Yes, we all have to do our bit for this great nation of ours so that it can realise its destiny of showing the way to the whole world.
LikeLike
Bilkul sahi sir. Hume aise karya karne chahiye jisse hamare desh ka gaurav badhe. Miljul kar rahe, aur safalta ki raah pe chalte jaye.
LikeLike
बिलकुल सही, राशी! यही जज़्बा होना चाहिए देश के लिए! आपकी सुंदर प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत धन्यवाद!
LikeLike