बावरा गली-गली में घूमे,
नाचे, गाए, मस्ती में झूमे,
न वह जाने कपट, न छल,
सच्चा उसका हरेक पल,
अबोध बालक सा वह फिरता,
उसका मनोबल कभी न गिरता,
तितली के पीछे वह भागे,
नहीं उलझे उसके मन के धागे,
उड़ते बादल को वह पकड़े,
उसे कोई कुंठा नहीं जकड़े,
जो मन आए वही वह करता,
मौज में रहता, नहीं वह डरता,
जीवन सरिता के संग बहता,
न कुछ सुनता, न वह कहता,
अपनी डफली, अपना राग,
खुद ही सजाए मन का बाग,
अपनी धुन में रहता मगन,
जैसे रहती मस्त पवन,
पर जब देखे वह अंधी होड़,
मार-धाड़ और हृदय कठोर,
छीना-झपटी, आपा-धापी,
पुण्यात्मा कहलाते हैं जो पापी,
ऐसी दुनिया को वह पागल जाने,
चाहे दुनिया उसे बावरा माने!
अरुण भगत
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry#poetryofthesoul
Nice lines sir❤❤
LikeLike
Thank you, dear! Good of you to say so!
LikeLike
As I read this poem, I’m reminded of Shakespeare’s “There is method in his madness.” ( MACBETH). Isn’t it desirable to be a little crazy to make a change?…’standing apart from the crowd’, so to speak😊
Good One, sir. 👍🏼👏🏼👏🏼Much food for thought!
LikeLike
Thank you very much for your warm and wise response, Manjula Ma’m! It is possible that the one we can nuts, to him we so-called sane people appear to have gone bonkers! All a matter of perspective and of living life in the light of your own truth.
LikeLike
👌👌👌
LikeLike
धन्यवाद, अंकित जी! खुश रहिए!
LikeLike