नव वर्ष है आया

आप सब प्रियजनों के लिए नव वर्ष की हार्दिक मंगल और शुभकामनाओं सहित

नव वर्ष है आया,

यह संदेशा लाया,

कभी न छोड़ो मन की आस,

घृणा द्वेष न फटके पास,

जीवन पथ पर बढ़ो सतत,

प्रेम हृदय में रहे बसत!

मानस पटल हो प्रकाशमान,

विवेक बुद्धि रहे सदा विद्यमान,

हर बाधा को पार करो,

न मन पे किसी के वार करो,

मज़बूत इरादे, नीयत नेक,

अनेक हो कर भी सब हों एक,

उत्थान प्रगति के रहे सदा संग,

अति सुंदर हों जीवन के रंग,

सब हों मानवता से ओतप्रोत,

आनंद बने जीवन चिर स्त्रोत,

ईश्वर तत्व का करो आह्वान,

नव वर्ष में गाओ मंगल गान,

नफ़रत की ज्वाला न दहके,

जीवन बगिया सबकी महके,

आनंदित हों सब इस में रह के!

सप्रेम

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Published by Arun Bhagat

I love to talk through my writings.@

25 thoughts on “नव वर्ष है आया

  1. Amazing poem for a happy new year
    😍
    You always focus on the current topics and engane your audience with a good poetry content …
    Wish you a happy new year sir
    In advance 💐🙂

    Like

  2. एक नए संदेश के साथ बहुत अच्छी लग कविता।
    धन्यवाद सर 🙏💐

    Like

    1. बहुत बहुत धन्यवाद, ममता जी, आपकी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के लिए! खुश रहिए!

      Like

  3. बहुत सुंदर कविता है सर । इस नए साल के अवसर पर हमारी सभी बुरी आदतों का नाश हो और अच्छाइयां आएं तथा हर व्यक्ति के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएं 😊। सर नए साल की आपको और बाकी सबको ढेर शुभकामनाएं।

    Like

    1. Thank you very much, Rashi! Life should indeed be about growing out of our shortcomings and imbibing what is good and uplifting. You are absolutely right in saying and wishing so about everyone of us. Stay blessed.

      Like

  4. Wish u a very happy new year. May the New Year 2022 bring you more happiness, success, love and blessings..

    Happy new year to all

    Like

Leave a reply to Rashi Cancel reply

Design a site like this with WordPress.com
Get started