न मचा बेवजह बवाल,
तूँ बन बेमिसाल!
छू ले बुलंदियाँ आसमाँ की,
बता दे कहाँ तक पहुँच है इंसान की!
तोड़ ला आसमान से तारे,
फहरा दे अपना परचम जहां में सारे!
समुंदर की तहों से निकाल ला बेशक़ीमती मोती,
हंसा दे तूँ ज़र्रे ज़र्रे को जहां भी यह ज़मीन है रोती!
ऐसा हो तेरा हौंसला, सच के लिए ऐसी तक़रीर,
जिससे जाग उठे किसी का भी सोया हुआ ज़मीर!
न झुक झूठ के सामने, तूँ सर उठा के जी,
सुध ले उन सब की जिनकी फ़िक्र किसी ने न की!
बन मसीहा तूँ , दुनिया को सही रास्ता दिखा,
जो नेक सीख से हैं महरूम, उन्हें उम्दा कुछ सिखा!
न तेरे में कोई बेमानी ज़िद हो, न फ़ालतू की अकड़,
बेहतरीन हस्तियों ने रोशन किया जिसे, उस राह को तूँ पकड़!
कारगर हो तेरी ज़िंदगी, बेमिसाल रंग उसमें भर,
बुलंद कर अपनी हस्ती को, न रश्क किसी से कर!
अरुण भगत
#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul
बेहद सुंदर अभव्यक्ति है।💐🙏शानदार कविता
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, रचना जी! सब ईश्वर की कृपा है!
LikeLike
गजब…. गुरु जी
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, प्यार और आशीर्वाद, छविल प्यारे!
LikeLike
Very nice sir 👌👍
LikeLike
Thank you, Ankita Ji! Glad that you liked the composition! Stay blessed.
LikeLike
Kya khoob likha h sir👌❤
LikeLike
कविता को क्या ख़ूब पसंद किया है आपने, सपना जी! खुश रहिए!
LikeLike
Very nice ❤️
LikeLike
Thanks a lot, Sahil dear, for your nice and candid response! God bless you!
LikeLike
this is really beautifully penned down sir. 😊
LikeLike
Thank you very much, Jagriti dear! Happy to see you receiving the poem so well and becoming a part of the conversations on this blog! Stay blessed.
LikeLiked by 1 person
Wonderful poetry 👌🙏
LikeLike
Thank you very much, Priya dear! The wonder, if any, is all God’s creation! Stay blessed.
LikeLike
वाह, बहुत ही उम्दा👌💫 कविता✍️🔥….सर 🙌!
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद आपका, श्वेता जी, आपकी उम्दा टिप्पणी के लिए! जीती रहिए!
LikeLike
बहुत ही बेहतरीन और प्रेरक शील कविता लगी। सर🙏💐👌
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, ममता जी! जान कर प्रसन्नता हुई कि आपको कविता अच्छी लगी!
LikeLike
Excellent sir ji……
LikeLike
Thank you very much, Ajay Ji! Stay blessed.
LikeLike
Bahut hi sundar kavita h , sir!
LikeLike
आपकी सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, विजय लक्ष्मी! खुश रहिए!
LikeLike