कितना अच्छा होता
कि पैसा चाहे थोड़ा कम होता
लेकिन ज़िंदगी में होता जोश,
चीज़ों को लेकर न हो जाते बदहोश!
कितना अच्छा होता कि ऐशोआराम थोड़ा कम होता
पर हर किसी का ज़मीर न दिखाई देता सोता,
मन में न रह रह कर उठती हूक,
प्यार की न दिखती चारों ओर भूख!
कितना अच्छा होता की निजी वाहनों की जगह हमारे आस पास खड़े होते लोग,
तो मन को न लग जाते कई तरह के रोग,
अकेलेपन के न होते हम सब शिकार,
और आराम से होता जीवन का बेड़ा पार!
कितना अच्छा होता कि अपनों के साथ बिता पाते सकून के कुछ पल,
जैसे बिलकुल ठहर सा गया हो किसी झील का जल,
जैसे ऊँघती सी हो कोई शाम,
जिसका न लगा पाए कोई दाम!
कितना अच्छा होता कि दोस्तों की सजती महफ़िलें,
और प्यार और गर्मजोशी के यूँ ही चलते सिलसिले,
मीठे से होते रिश्ते जैसे सर्दी की मीठी धूप
और उजला सा, संवरा सा होता इस जीवन का रूप!
कितना अच्छा होता कि अहम् के न हम मारे होते
और ज़िंदगी के हसीन पलों को न यूँही बेकार में खोते,
सब को कर अपना एक खुली और प्यारी ज़िंदगी जीते
और न रह जाते यूँ ही बस रीते रीते!
कितना अच्छा होता—
अरुण भगत
Well said sir🥰
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, सपना! खुश रहिए!
LikeLike
Bhot khoob sir👌👌
LikeLike
हृदय से धन्यवाद, प्रिया! आपकी उदारता है!
LikeLike
आज के आधुनिक युग में अकेलेपन को दूर करने के लिए पुराने दौर की दोस्तों और अपनों की महफिलों का कोई और विकल्प हो ही नही सकता 👏👏👏👏👏👏
बेहतरीन कविता 👌👌👌👌👌Sir🙏🙏🙏
LikeLike
धन्यवाद, मीनाक्षी जी! आपकी बेहतरीन सोच के लिए आपका हार्दिक अभिनंदन!
LikeLike
बहुत ही सुन्दर ,सर !
LikeLike
धन्यवाद जी! मैं कृतज्ञ हूँ!
LikeLike
Bhot khoob kavita sir!
LikeLike
धन्यवाद, विजय लक्ष्मी! सब ईश्वर की कृपा है!
LikeLike
Beautiful poetry covering the real aspects of life!!!!
Superb Sir!!
LikeLike
Thank you very much, Neha Ji! Literature is never far from reality.
LikeLike
Wish those days would never end…beautiful composition
LikeLike
Thanks a lot, Priyanka Ji! Great of you to say so!
LikeLike
Thanks for sharing such a beautiful poem Sir. Kash logo ko rishto ki ahmiat samajh Aa jaye.
Regards
SNEHLATA
LikeLike
धन्यवाद, स्नेहलता जी! शायद ठोकर खा कर हम समझें पर बिना ठोकर खाए समझें तो कुछ बात बने!
LikeLike
बहुत ही सुंदर कविता।👌👌👌💐💐🙏🙏
LikeLike
धन्यवाद, ममता जी! आपको कविता अच्छी लगी तो मुझे भी अच्छी अनुभूति हुई!
LikeLike
सच, कितना अच्छा होता
Very well written, dear Arun
LikeLike
Thank you very much, Sunita Ji! You being a writer yourself, your appreciation means a lot!
LikeLike
Well versed…sir
LikeLike
धन्यवाद, सोनिया जी!
LikeLike