फ़िज़ा में घुला ज़हर,
कुदरत ने बरसाया क़हर,
साँस-साँस को हुए मोहताज,
जो खुद को समझें सरताज,
धुएँ और गर्द के जिन्न खड़े मुँह बायें,
कुछ समझ न आए हम कहाँ जाएँ,
यह हमारा ही तो किया-कराया है,
कुदरत को हमने समझा पराया है,
खुद को हमने जाना आला,
खुद ही तो बुना अपनी बर्बादी का जाला,
हमने ही तो कुदरत से खेला,
लो आया अब बर्बादी का रेला,
इससे बच के कहाँ जाएँगे,
अपनी करनी का फल तो ज़रूर पाएँगे,
अपने किए पे आज भी हम कहाँ पशेमान हैं,
कायनात पर फ़तह पाने का आज भी अरमान हैं,
हमारा अहम ही हमें ले डूबा है,
अब ख़ुदा भी हमसे ऊबा है,
अब रब ने भी हमसे मुँह मोड़ लिया है,
हाल पे अपने उसने हमें छोड़ दिया है,
जब अपनी ग़लतियों से न लें हम कोई सीख,
तो क्यों कर मिले हमें रहम की भीख,
लगता है दुश्वारियाँ यूँ ही बढ़ती जाएँगी,
आने वाली नस्लें हमें खतावार पाएँगी,
यह बात नाउम्मीदी की हमारी आपसी है,
पर लगता नहीं कि अब जल्द कोई वापसी है,
जितना आगे निकल जाएँगे, मुश्किल होगी उतनी ही वापसी,
इसे समझना भी है लाज़िम, यह जो बात है हमारी आपसी!
अरुण भगत
सर्वाधिकार सुरक्षित
#arunbhagatwrites#poetry# poeticoutpourings#outpouringsof myheart#writer#Indianwriter#englishpoetry#hindipoetry
Amazing😍🤩
LikeLike
Thank you very much, dear! Stay safe, stay healthy and stay blessed.
LikeLike
Very nice sir❤️
LikeLike
Thank you, Sahil, but the situation is anything but nice. That is what my pain is about.
LikeLike
सर भौतिकतावाद की हवस का परिणाम हमारे सामने है ये हवाओं में घुलता जहर जो हम सभी को आज सांस भी नहीं लेने दे रहा , आपने पर्यावरण और मानव जीवन पर उसके प्रभाव का बेहतरीन चित्रण किया है |
कभी शहरयार की लिखी हुई नज़्म “सीने में जलन आंखों में तूफ़ां से क्यों है , इस शहर में हर शख्स परेशां से क्यों है” की विषयवस्तु वर्तमान में इतनी वस्तुतः हो जाएगी हमने सोचा नहीं था |
LikeLike
नीरज जी, आपकी सराहना के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आपकी सारगर्भित टिप्पणी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! खुश रहिए, सुरक्षित रहिए!
LikeLike
बहुत सही लिखा है , सर। दम घुटने लगा है अब तो। प्रकृति भी नाराज़ है जैसे । सुंदर सटीक कविता है। उत्तम भावभिव्यक्ति।
“The World is too much with us” by Wordsworth की याद दिलाती है।
“Sooner or later, we lay waste our powers , getting and spending,
but no time to stand and stare…
I wish I had been a pagan suckled in the creed outworn”
We r paying a heavy cost for our materialism … now every breath is at stake!
High time to wake up and rectify our mistakes! Ur poem rings a warning bell!
LikeLike
Thanks a ton, Manjula Ma’m, for your kind appreciation and your enlightened response which also conveys the urgency with which we need to act to save ourselves and our planet! We can not wait and watch and dither now. The time to act is now and there is no more time to lose!
LikeLike
पर्यावरण प्रदूषण की भयावह कहानी बयान करती बेहद सटीक कविता, इस पर हम सभी इंसानों को सोचने की जरूरत है 🙏🙏🙏
LikeLike
बहुत बहुत धन्यवाद, मीनाक्षी जी! सही ग़लत हम सब जानते हैं, अब समय सही सोचने के साथ-साथ सही करने का है! सही सोच को तुरंत कार्यान्वित करना होगा!
LikeLike
So good
LikeLike
Thank you very much, dear! Happy that you liked the composition! Stay blessed.
LikeLiked by 1 person
A grim but an important reminder! On a daily basis, we are abusing the nature through deforestation, pollution, various emissions and wars. Due to irresponsible human action, we have lost millions of species on this earth. It is high time we acted in a more serious manner to arrest this irreversible damage that we have caused to the nature and in turn to ourselves.
LikeLike
Thanks for responding, Jogesh Bhai! You are so right in saying that the time for smug and idiotic complacency is over! Now is the time to act responsibly or perish!
LikeLike