हमारे रणबाँकुरे शहीदों को समर्पित कुछ श्रद्धा सुमन

अपने लहू से लिखी जिन्होंने अपने मुल्क की कहानी,

खून में थी जिनके निराले जोश की रवानी,

देश के लिए था प्यार जिनका सर चढ़ कर बोलता,

किसी निजी स्वार्थ को ले जिनका मन कभी न डोलता,

ऐसे जाँबाज़ शहीदों के उऋण रहेंगे सदा,

शब्द थे जिनके तलवार और लेखनी जिनकी गदा,

उन मतवालों के सदके आज़ादी का वट वृक्ष आज फल फूल से है लदा,

इसीलिए हमारी आने वाली नस्लें उन्हें देती रहेंगी सदा,

अपना सब कुछ लुटा कर उन्होंने बचाई माँ की लाज,

इसी लिए यह रणबाँकुरे बने रहेंगे क़ौम के सरताज,

केसरी रंग से जिन्होंने इस धरा को था सजाया,

साम्राज्यवादी ताक़तों की ईंट से ईंट को बजाया,

आज न सिर्फ़ उनकी याद को सलाम करें,

ले उनसे उनसे कुछ सीख, अपनी जननी के लिए कुछ काम करें,

देश दुनिया के लिए कुछ कर मिटने को हो जाएँ ग़र तैयार,

तो गौरवान्वित हो जीवन, सारे जहां का पाएँ प्यार!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Published by Arun Bhagat

I love to talk through my writings.@

14 thoughts on “हमारे रणबाँकुरे शहीदों को समर्पित कुछ श्रद्धा सुमन

  1. बहुत ही सुंदर कविता💐💐💐
    हमारे देश के वीरों को शत-शत नमन🙏🙏🙏🙏

    Like

    1. धन्यवाद, मीनाक्षी जी! हम अपने शहीदों को जितने भी श्रद्धा सुमन अर्पित करें, उतने कम हैं!

      Like

  2. बहुत ही शानदार कविता …सर!✍️💐👏❣️
    इस देश के अनमोल बलिदानियों शहीदों को मेरा शत्-शत् नमन🙏🙌🇮🇳🇮🇳

    Like

    1. धन्यवाद, श्वेता जी! सिर्फ़ उनको नमन न करें, उनकी तरह देश समाज के लिए कुछ कर मिटने जा जज़्बा भी पैदा करें!

      Like

  3. Very well said Professor Saheb. The sacrifices made by our freedom fighters should keep reminding us the price the country had to pay to obtain our freedom. We need to do all that it takes to preserve this freedom. We bow and salute the selfless freedom fighters.

    Like

    1. Thanks for responding, my dear wise brother! Yes, the biggest tribute we can pay to our martyrs is by doing our bit to preserve the freedom they won for us by laying down their lives. Stay blessed.

      Like

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started