रूहानी हो तेरा जलाल

तय कर ऊँचे आयाम,

न कर तूँ आराम,

नयी मंज़िलों की ओर बढ़ता जा,

नए सबक़ तूँ पढ़ता जा,

नए इरादे, नीयत नेक,

दोनों मानो हों ज्यों एक,

लम्बे ज़िंदगी के ये रास्ते,

बाहें फैलाए खड़े तेरे वास्ते,

बढ़ आगे, न रुक, न डर,

हर मुश्किल को पार कर,

हर चुनौती को इक मौक़ा मान,

अपने अख़लाक़ का इम्तहान जान,

हिम्मत रख, न हो ख़ौफ़ज़दा,

देख, कामयाबी तुझे देती सदा,

शिकस्त पर न गौर कर ,

यूँ मौत से पहले न मर,

हर खेत की बन तूँ बाड़,

इंसानियत के नए मील पत्थर गाढ़,

कर तूँ कुछ ऐसा कमाल,

रूखसती पे न हो कोई मलाल,

बन तूँ इक ऐसी मिसाल

रूहानी हो जिसका जलाल!

अरुण भगत

#arunbhagatwrites #poetry #poeticoutpourings #outpouringsofmyheart #writer #indianwriter #englishpoetry #poetryofthesoul

Published by Arun Bhagat

I love to talk through my writings.@

13 thoughts on “रूहानी हो तेरा जलाल

    1. शुक्रिया, ममता जी! कविता आप सब को अच्छी लगी तो लिखना सार्थक हुआ! खुश रहिए हमेशा!

      Like

  1. Inspirational prem Professor Saheb. One must aspire to achieve the highest peak. The impediments should not dampen one’s spirits. One should just keep walking with one’s chin up and become a source of inspiration for others life.

    Like

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started